“गरम चाय की प्याली हो, कोई उसको पिलाने वाली हो” गाने ने अंताक्षरी प्रतियोगिता के टाप पर पहुंचाया
अनूप उर्फ गोलू मित्तल एण्ड पार्टनर रहे विजेता✍️ सिलेस्टी सुपर किंग अग्रसेन प्रीमियर लीग की रही विजेता

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
पत्थलगांव अग्रसेन जयंती में अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया अंताक्षरी प्रतियोगिता में गरम‌ चाय की प्याली ने गोलु मित्तल उर्फ अनूप मित्तल ने फाइनल में विजेता का खिताब हासिल किया। बंटी महालक्ष्मी मोटर एण्ड पार्टनर ने दूसरा विजेता का खिताब हासिल किया ।अंताक्षरी प्रतियोगिता में 28 से ज्यादा जोड़ी प्रतियोगियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया जहां सभी कलाकारों ने अपने-अपने हुनर का जलवा बिखरते हुए कला का प्रदर्शन किया अंताक्षरी प्रतियोगिता कराने के लिए अमन एंकर द्वारा अंताक्षरी प्रतियोगियों को धून राउंड ,इमेज राउंड सहित अन्य गानों के राउंड करवाए गए जिसमें से होकर 6 प्रतियोगियों की जोड़ी ने फाइनल के लिए जगह बनाई ।इन फाइनल प्रतियोगियों में दो फाइनलिस्ट विजेता का खिताब हासिल कर सके। अंताक्षरी प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल के लिए विकास गर्ग राइस मिल, मुकेश अग्रवाल इंटरप्राइजेज, मधु गोयल मौजूद रहे।


अग्रसेन प्रीमियर लीग प्रतियोगिता में सिलेस्टी सुर किंग ग्रुप में वीरों के वीर ग्रुप को रोमांचक मुकाबले में दो रनों से हराकर प्रीमियर लीग को अपने नाम किया सैलेस्टी सुपर किंग ग्रुप के मलिक देवेश अग्रवाल ने टीम के सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए खुशी जाहिर की।
वही आज आनंद मेले का आयोजन भी किया गया है जिसमें अग्रवाल समाज के महिलाओं एवं बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के व्यंजनों के स्टॉल के साथ गेम के भी जॉन रखे गए हैं जिसको लेकर अग्रवाल समाज की लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है आनंद मेला में भी काफी प्रतियोगिताएं रखी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button