पत्थलगांव थाने कैंपस से हुई मोटरसाइकिल चोरी
मोटरसाइकिल चोर ने पत्थलगांव थाना कैंपस को भी नहीं बक्शा
सीसीटीवी कैमरे में हुआ चोर की तस्वीर कैद


पत्थलगांव
पत्थलगांव थाना क्षेत्र में लगातार दो पहिया मोटरसाइकिल चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है जहां मोटरसाइकिल चोर पुलिस के लिए चुनौती खड़े कर रहे हैं ताजा मामला तब देखने को मिला जब पुलिस थाने कैंपस के अंदर से प्रार्थी की मोटरसाइकिल चोर ने मोटरसाइकिल ही पार कर दी मोटरसाइकिल बेलडेगी निवासी की बताई जा रही है पत्थलगांव एसडीओपी में बताया कि बेलडेगी निवासी प्रार्थी मोबाइल से रूपये की ठगी के संबंध में पहुंचा हुआ था जहां बाहर निकलने पर उसकी एच एफ डीलक्स मोटरसाइकिल नदारत थी मोटरसाइकिल नहीं मिलने पर उसके द्वारा फिर पुलिस थाने जाकर अपनी मोटरसाइकिल चोरी की बात बताई पुलिस थाने के सीसीटीवी कैमरे में चोर की तस्वीर कैद हो चुकी है पत्थलगांव एसडीओपी ने बताया कि जल्द ही चोर पुलिस के शिकंजे में होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button