बिलाईगढ़ से सरजू प्रसाद घृतलहरे का टिकट लगभग तय।



मुकेश अग्रवाल
प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर सारी तैयारियां लगभग प्रशासन की ओर से पूरी तैयारियां कर ली गई है। वहीं राजनीतिक पार्टियों से टिकट की मांग करने वाले लोगों की धड़कने बड़ी हुई है। सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला का बिलाईगढ़ विधानसभा सीट जहां कांग्रेस पार्टी से टिकट की मांग कर रहे दावेदारों की संख्या काफी लंबी चौड़ी है कांग्रेस पार्टी किसको टिकट देगी इसको लेकर लोगों के बीच में कई तरह की चर्चाएं हैं किंतु सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि बिलाईगढ़ विधानसभा सीट के लिए कांग्रेस पार्टी की ओर से रिटायर्ड थाना प्रभारी सरजू प्रसाद घृतलहरे का नाम सबसे ऊपर है। जानकारी के अनुसार कांग्रेस कोर कमेटी रायपुर ने श्री सरजू प्रसाद घृतलहरे का नाम पहले ही दिल्ली भेज चुका है वहीं कुछ दिन पहले भी छत्तीसगढ़ से कांग्रेस पार्टी में अच्छा वर्चस्व रखने वाले व्यक्ति ने भी दिल्ली जाकर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे को श्री सरजू प्रसाद घृतलहरे का बायोडाटा सौंपा था, जिस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पत्र पर सहमति जताते हुए सरजू प्रसाद घृतलहरे के नाम पर विशेष रुचि दिखाई थी। अब लिस्ट कब जारी होगी इस संबंध में कोई सही तिथि निर्धारित नहीं हो पाई है किंतु ऐसा बताया जा रहा है सरजू प्रसाद घृतलहरे का नाम बिलाईगढ़ विधानसभा सीट के लिए फाइनल है। पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ता यदि सरजू प्रसाद के नाम को लेकर सहमति जताते हैं तो उनका टिकट 100% तय होगी और यदि कहीं स्थानीय कार्यकर्ता और सीनियर पदाधिकारी आपत्ति करेंगे तब तो बिलाईगढ़ विधानसभा के लिए दूसरे उम्मीदवार पर फिर विचार विमर्श किया जा सकता है।