स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन सामाजिक संस्थाओं के साथ नगर पंचायत द्वारा किया गया



पत्थलगांव/मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव में 1 अक्टूबर को शासन के निर्देशानुसार नगर पंचायत, अग्रवाल सभा एवं अन्य सामाजिक संस्थाओं ने स्वछता ही सेवा कार्यक्रम में लिया भाग
1 अक्टूबर दिन रविवार को शासन के निर्देशानुसार नगर पंचायत, अग्रवाल सभा एवं अन्य सामाजिक संस्थाओं ने स्वछता ही सेवा कार्यक्रम में लिया भाग नगरपंचायत के सीएमओ अध्यक्ष, पार्षद एवं एल्डरमेन ने सुबह एक घण्टा स्वछता ही सेवा के लिए समय निकाल कर कार्यक्रम में अपनी भागीदारी दी नगरपंचायत के समस्त कर्मचारी जिसमे स्वछता की मुहिम चलाने वाले सभी कर्मचारी शामिल रहे। तालाबो की सफाई हो या गली मोहल्ले या सार्वजनिक जगहों सभी जगह स्वछता की अलख जलाते दिखे। वही अग्रवाल सभा ने भी स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया आज का दिन सभी के लिए स्वछता के प्रति जिम्मेदार बनने शासन ने एक घण्टे के लिए श्रम दान देने कहा था जिसे सभी विभाग एवं सामाजिक संस्थाओं ने अपनी जिम्मेदारी समझते हुए इस कार्यक्रम में साथ हुए
