पत्थलगांव एसडीएम ने निर्वाचन नोडल अधिकारियों की ली बैठक
एमसीसी लागू होते ही संपत्ति विरूपण कार्रवाई करने के निर्देश दिए*

पत्थलगांव/मुकेश अग्रवाल
एसडीएम आकांक्षा त्रिपाठी ने विधान सभा निर्वाचन की तैयारी हेतु पत्थलगांव में विधानसभा स्तरीय सभी चुनाव नोडल और सभी मास्टर ट्रेनर्स की बैठक ली । बैठक में एमसीसी लागू होते ही सब से पहले अपने कार्यालय के संपत्ति विरुपन कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
मास्टर ट्रेनर्स और सेक्टर ऑफिसर की अगले सप्ताह एक मतदान दिवस संबंधी और हैंड्स उन ट्रेनिंग देने योजना बनाई गई।जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर और एसडीएम द्वारा प्रशिक्षण भी दिया गया।आई टी सेक्टर और शिकायत नोडल को सभी सोशल साइट पर एक्टिव रहने और तत्काल सूचना देने निर्देशित किया गया। बैठक में तहसीलदार,नायब तहसीलदार पत्थलगांव,तहसीलदार कांसाबेल ,जनपद सीईओ,एसडीओ पीडब्ल्यूडी,थाना प्रभारी एव अन्य उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button