पत्थलगांव में गणेश विसर्जन की रही धूम
गणेश विसर्जन समिति द्वारा डीजे की धुन पर थिरकते हुए गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ के साथ किया विसर्जन

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
पत्थलगांव में सप्ताह भर से गणपति महाराज की पूजा अर्चना से पूरा शहर भक्ति में भजनों की धुन गूंजता नजर आया जहां शाम होते ही सभी गणेश पंडाल स्थलों पर भक्तों की भीड़ को उमडती नजर आई जहां सभी समितियां द्वारा गणपति बप्पा का भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसमे भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर अपने आप को पुण्य के भागीदार बनने में कोई कसर नहीं छोड़ी। नगर में जशपुर रोड पर गणेश पंडाल समिति द्वारा भव्य पंडाल की सजावट की गई थी वहीं मंडी प्रांगण समिति द्वारा गणेश भगवान के अद्भुत पंडाल का सजावट किया गया था। पत्थलगांव नगर के रायगढ़ रोड भोजपुरी समाज रेस्ट हाउस के नीचे गणेश उत्सव समिति ,कश्मीरी गली गणेश उत्सव समिति, बिलाई टांगर हनुमान मंदिर स्थित गणेश उत्सव समिति सहित सभी समिति के लोगों द्वारा गणेश उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया आज सभी समितियां द्वारा गणेश विसर्जन का कार्यक्रम रखा गया जहां मंडी गणेश उत्सव समिति द्वारा करमा नाच के साथ धुमाल बैंड पार्टी के धुन पर युवा थिरकते नजर आए वही कश्मीरी गली, मंडी समिति द्वारा भी डीजे के साथ खासकर बालिकाओं ने गणेश के गानों पर अद्भुत डांस करते हुए गणेश विसर्जन किया गया वहीं जशपुर रोड उत्सव समिति के सदस्यों द्वारा सफेद कलर के एक ही परिधान पहन कर एवं आतिशबाजी करते हुए गणेश विसर्जन किया गया ।
आज गणेश विसर्जन के लिए यातायात व्यवस्था काफी चरमराई हुई देखी गई जहां यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस का रवैया एकदम लाचार देखा गया नागरिकों के द्वारा यह कहते सुना गया कि आज से पूर्व ऐसी विसर्जन यात्रा में पुलिस की लचर व्यवस्था कभी देखी नहीं गई है जो आज पुलिस की लचर व्यवस्था देखने को मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button