कबाड़ से जुगाड़ मेला कार्यशाला का हुआ आयोजन
कार्यशाला में चयनित किए गए कबाड़ से जुगाड़ के प्रतिभागी स्कूल



मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
विकासखंड पत्थलगांव अंतर्गत स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश अनुसार विकासखंड स्तर पर सभी संकुल से चयनित होकर आए कबाड़ से जुगाड़ मेला सह कार्यशाला दिनांक 27 /09 /2023 को पूर्व माध्यमिक कन्या शाला पत्थलगांव के प्रांगण में आयोजित किया गया जिसमें सभी चयनित स्कूल के बच्चों द्वारा कबाड़ से जुगाड़ कर विभिन्न गतिविधि से संबंधित उपयोगी सामग्री बनाकर उसके उपयोग के संबंध में विस्तार से बताया गया जिससे चयन समिति को बड़ी मशक्कत के साथ पहला,दुसरा,व तीसरा स्थान के दावेदारों का चयन किया गया जिन्हें जिला स्तर पर आयोजित होने वाले इस कार्यशाला में भेजा जाना है पहला, दुसरा व तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले स्कूल क्रमशः पूर्व माध्यमिक कन्या शाला पत्थलगांव, प्राथमिक शाला छिंदवारी पंडरीपानी एवं माध्यमिक शाला किलकिला रहे ।इस कार्यक्रम में उपस्थित विकासखंड शिक्षा अधिकारी ,सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं विकासखंड स्त्रोत केंद्र समन्वयक ने सभी के कार्यों की सराहना की एवं शुभकामनाएं दी।

