बगीचा मे स्वास्थ व्यवस्था की बदहाली, अनियमितता और भ्रष्टाचार के विरुद्ध आक्रोशित नगरवासियों ने किया शत प्रतिशत नगर बंद

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव/बगीचा : बगीचा में स्वास्थ विभाग की बदहाली,अनियमितता और भ्रष्टाचार के खिलाफ नगरवासियों ने हल्ला बोल कर दिया है।नगरवासियों ने आक्रोश व्यक्त करते हुवे शत प्रतिशत शहर बंद कर दिया है,इस दौरान न तो शहर में कोई दुकान खुला नजर आया और न ही कोई प्रतिष्ठान। नगर बंद सफल होने के दौरान नगरवासियों ने स्वास्थ व्यवस्था दुरुस्त करने का मांग जिला प्रशासन से किया है।
ज्ञात हो कि गत दिनों बगीचा के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में स्वास्थ सुविधा की लचर व्यवस्था के साथ साथ अनियमितता और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे थे।जिसके बाद नगरवासियों ने स्वास्थ सुविधा सुधारने और कर्मचारियों के तबादले का मांग तेज कर दिया था इसके लिए प्रशासन को ज्ञापन सौंप निर्धारित समय भी तय किया गया था।इसके लिए पार्षदों ने जशपुर कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा था लेकिन आज पर्यंत तक इस पर कोई विचार नहीं होने से सभी जनप्रतिनिधि सहित नगरवासी खासे नाराज नजर आ रहे हैं।जिसके बाद आज विधिवत सूचना देकर नगर बंद का अपील किया गया था।इस क्रम में पार्षदों जनप्रतिनिधियों के अपील पर नगरवासियों ने भी अपना समर्थन दिया और बंद को सफल बनाने व्यापारियों ने भी अपने अपने प्रतिष्ठान और दुकान शत प्रतिशत बंद रखा।सुबह से ही नगर बंद को देखते हुवे पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम शहर में किए हुवे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button