भगवान विश्वकर्मा जी के विसर्जन रैली का बढाई समाज ने किया आयोजन डीजे की धुन पर फिर थिरकते हुए भगवान विश्वकर्मा के जयकारों के साथ निकली विसर्जन रैली

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
भगवान विश्वकर्मा जी का रविवार को बढाई समाज द्वारा मूर्ति स्थापित कर विधि विधान से पूजा अर्चना की गई पूजा अर्चना के बाद भगवान विश्वकर्मा का आज हवन पूजन के साथ पूजा पाठ संपन्न किया गया वहीं बढाई समाज द्वारा विश्वकर्मा जयंती के मौके पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया जिस भंडारे में सभी लोगों ने भगवान विश्वकर्मा का प्रसाद ग्रहण किया गया ।आज भगवान विश्वकर्मा की विसर्जन रैली बढाई समाज द्वारा निकाली गई जिसमें बढाई समाज के लोगों ने भगवान विश्वकर्मा की सुसज्जित वाहन में रखकर आगे आगे बैंड बाजे डीजे की धुन में थिरकते हुए भगवान विश्वकर्मा जी का मूर्ति का विसर्जन किया गया ।
बढाई समाज के धीरज राणा ,अनिल शर्मा, सुनील शर्मा ,प्रदीप राणा, पप्पू राणा ,दिनेश पूचपाच, विनोद, महेश राणा, संतोष राणा ,गोपी राणा, देहरू,भुवन यादव सहित बढाई समुदाय के दर्जनों लोग मौजूद रहे ।2 दिनों तक भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना के साथ भजनों का भी आयोजन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button