एसडीएम आकांक्षा त्रिपाठी ने सिविल अस्पताल का किया निरीक्षण
स्वास्थ्य सुविधाओं की ली जानकारी
पैथोलॉजी लैब, सीबीसी, इलेक्ट्रो फोरेसिस सहित अन्य जांच सुविधाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के दिए निर्देश

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
एसडीएम पत्थलगांव सुश्री आकांक्षा त्रिपाठी ने सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण करके स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. जेम्स मिंज, विकासखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक एवं अन्य स्टाफ उपस्थित थे।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने पैथोलॉजी लैब, सीबीसी, इलेक्ट्रो फोरेसिस सहित अन्य जांच सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने सभी जांच सुविधाओं को सुचारू रूप् से संचालन करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button