वृद्धा पेंशन के लिए दर-दर की ठोकरे खा रही महिला
7 महीने से नहीं मिला वृद्धा पेंशन


पत्थलगांव/मुकेश अग्रवाल
जहां एक और भूपेश सरकार द्वारा नित नई-नई योजनाएं लागू कर विकास के नए आयाम गढ़े जा रहे हैं वहीं दूसरी ओर जमीनी हकीकत में कुछ और ही माजरा नजर आता है जहां ग्रामीण क्षेत्र के लोग भूखे ना सोये इसके लिए शासन द्वारा गरीबी रेखा कार्ड बनाकर निशुल्क अनाज उपलब्ध करा रही हैं वहीं वृद्ध महिलाओं को जीवन यापन करने के लिए वृद्धा पेंशन योजना लागू कर वृद्धा पेंशन दिया जा रहा है भूपेश सरकार में वृद्धा पेंशन भी वृद्ध महिलाओं के दर्द को देखते हुए बढ़ाया गया है लेकिन इस और प्रशासन के जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले कर्मचारियों द्वारा ठेंगा दिखाया जा रहा है इसका जीता जब जागता उदाहरण महादेव टिकरा कुमेकेला निवासी बालोबाई कुर्रे के आंखों में आए आंसू को देखकर लगाया जा सकता है वृद्ध महिला ने बताया कि उसे 7 महीने से वृद्धा पेंशन नहीं मिल रहा है जिसके लिए वह कई महीनो से ग्राहक सेवा केंद्र में जाकर अपने वृद्धा पेंशन के लिए दर-दर की ठोकरे खा रही है ग्राहक सेवा केंद्र वालों द्वारा बताया जाता है कि आपकी वृद्धा पेंशन की राशि ही आपके खाते में नहीं पहुंची है आज वृद्ध महिला ने किसी तरह थकहार कर आंखों में आंसू लिए ए मीडिया के सामने पहुंची एवं अपनी व्यथा बताते हुए कहा कि मुझे साथ महीने से वृद्धा पेंशन नहीं मिल रहा है जिस पर आज तक किसी तरह की कोई कार्यवाही नहीं की गई अब देखना यह है कि वृद्ध महिला को कौन न्याय दिला पता है या यूं ही वृद्धा पेंशन के अभाव में मजबूरी का जीवन जीने को मोहताज होते रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button