राज्यस्तरीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह में जशपुर जिले से श्रीमती सरिता नायक को मिला राज्य स्तरीय सम्मान

पत्थलगांव/कुनकुरी/मुकेश अग्रवाल
शिक्षक दिवस पर शिक्षक प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन जिला -कबीरधाम(कवर्धा) में रखा गया इस सम्मान के मोहम्मद अकबर मंत्री छत्तीसगढ़ शासन परिवहन आवास एवं पर्यावरण वन मंत्री थे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता ममता चंद्राकर विधायक पण्डरिया ने किया

मंत्री मोहम्मद अकबर ने शिक्षको को सम्बोधित करते हुए कहा कि हर इंसान के जीवन में एक शिक्षक का बहुत महत्वपूर्ण स्थान होता है तथा राष्ट्र निर्माण एवं विकास में शिक्षक का योगदान सबसे बड़ा होता है पूरे राज्य के विभिन्न जिलों से चयनित किए गए शिक्षकों सम्मान उनके द्वारा किया गया जिसमें उन्होंने सम्मान करते हुए कहा कि आप शिक्षा के साथ समाज व साहित्य में बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं जो कि एक राज्यस्तरीय उत्कृष्ट शिक्षक ही कर सकता है

ज्ञात हो कि कुछ दिन पूर्व वे जिलास्तरीय उत्कृष्ट शिक्षक के रूप संसदीय सचिव यूडी मिंज एवं एसडीएम श्यामा पटेल से सम्मानित हुई थी व जिला चयन समिति से राज्यपाल शिक्षक पुरस्कार हेतु सलेक्ट होने पर विभाग व व्यक्ति विशेष की गलती से 2023 में राज्यपाल के करकमलों से पुरस्कृत होने से वो वंचित हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button