आत्मानंद विद्यालय के नन्हे सितारे जिला स्तरीय इंग्लिश स्पोकन प्रतियोगिता में गरिमा यादव ने हासिल किया तृतीय स्थान

 

 

मुकेश अग्रवाल

पत्थलगांव,

पी एम श्री स्वामी आत्मानंद विद्यालय पत्थलगांव की प्रतिभावान छात्रा गरिमा यादव ने नन्हे सितारे जिला स्तरीय इंग्लिश स्पोकन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। छात्रा की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार सहित पत्थलगांव क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है।

 

प्रतियोगिता में गरिमा यादव ने अंग्रेजी भाषा में अपने प्रभावशाली वक्तव्य, उच्चारण, प्रस्तुति एवं आत्मविश्वास का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया। उनकी इस सफलता ने विद्यालय के साथ-साथ पत्थलगांव का नाम भी गौरवान्वित किया है।

 

प्राचार्य ने दी बधाई

 

विद्यालय की प्राचार्य श्रीमति तनु सिंह ठाकुर ने छात्रा गरिमा यादव को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि—

 गरिमा यादव की यह सफलता उसके कठिन परिश्रम, निरंतर अभ्यास और आत्मविश्वास का परिणाम है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त करना विद्यालय के लिए गौरव की बात है। मैं गरिमा को उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देती हूं और आशा करती हूं कि वह इसी तरह निरंतर आगे बढ़ते हुए विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करती रहेगी।”

 

प्राचार्य ने छात्रा की तैयारी में मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए इंग्लिश शिक्षिका श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव की भी सराहना की और उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन और विद्यार्थियों की मेहनत से विद्यालय के विद्यार्थी विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।

 

विद्यालय परिवार ने गरिमा यादव की इस उपलब्धि पर उन्हें एवं उनके परिवार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही अन्य विद्यार्थियों को भी गरिमा की सफलता से प्रेरणा लेकर विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

 

पी एम श्री स्वामी आत्मानंद विद्यालय पत्थलगांव के लिए यह उपलब्धि निश्चित रूप से गौरव का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button