गांधी जयंती पर बटुराबहार में कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ, विधायक गोमती साय हुईं शामिल

मुकेश अग्रवाल

पत्थलगांव। गांधी जयंती के अवसर पर पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बटुराबहार में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर विधायक एवं उपाध्यक्ष सरगुजा विकास प्राधिकरण गोमती साय शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को शुभकामनाएं दीं।

 

इस अवसर पर विधायक गोमती साय ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर इस प्रकार के खेल आयोजन युवाओं में खेल के प्रति रुचि और उत्साह बढ़ाने के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को निखारने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। खेलों से युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है।

उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और अपने क्षेत्र का नाम रोशन करने की कामना की।

 

इस अवसर पर जिला महामंत्री मनीष अग्रवाल, पत्थलगांव मंडल अध्यक्ष अंकित बंसल, लुड़ेग-तमता मंडल अध्यक्ष विशाल अग्रवाल, पत्थलगांव ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हेमंत बंजारा, महामंत्री नरेश यादव, लक्ष्मी यादव, अंजू टोप्पो, भुनेश्वरी बेहरा,नंदनी पैंकरा भारती शर्मा, अमरजीत बाज, अरुण यादव, कुंदन शर्मा सहित सरपंच पुष्पा बाज एवं जनपद सदस्य सुखसागर मांडवी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button