वडनगर से वाराणसी तक सेवा और समर्पण का संदेश लेकर निकली बाइक यात्रा का विधानसभा क्षेत्र में भव्य अभिनंदन, राष्ट्रसेवा के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने पर दिया जोर

 

मुकेश अग्रवाल

पत्थलगांव। जनसेवा से राष्ट्रसेवा के 25 वर्षों की यात्रा और सेवा-समर्पण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से निकली ‘सेवा संकल्प अभियान’ की वडनगर–वाराणसी बाइक सेवा यात्रा के पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र में पहुंचने पर उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। पत्थलगांव विधायक एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष गोमती साय ने यात्रा का भव्य अभिनंदन करते हुए सेवा के इस संकल्प को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।

यात्रा के स्वागत के दौरान माहौल उत्साह और राष्ट्रसेवा के भाव से सराबोर नजर आया। विधायक गोमती साय ने कहा कि सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना ही समाज को मजबूत बनाने का आधार है। जब जनसेवा को राष्ट्रसेवा का संकल्प बना लिया जाता है, तो उसका सकारात्मक प्रभाव समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचता है।

श्रमिक दीदियों के योगदान को किया सलाम

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र की श्रमिक दीदियों का सम्मान कर उनके परिश्रम और योगदान को सराहा गया। विधायक गोमती साय ने कहा कि श्रमिक बहनें अपने कठिन परिश्रम, लगन और समर्पण से परिवार, समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उनके योगदान का सम्मान करना समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि श्रमिक बहनों का परिश्रम विकास की मजबूत नींव है। उनके सम्मान और प्रोत्साहन से समाज में श्रम के प्रति गौरव तथा आपसी सहयोग की भावना मजबूत होती है।

सेवा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

विधायक गोमती साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि सेवा और समर्पण की भावना को जन-जन तक पहुंचाने वाला यह अभियान लोगों को सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक करने का कार्य कर रहा है। सेवा का वास्तविक अर्थ जरूरतमंदों के साथ खड़े होना, श्रम का सम्मान करना और समाज के विकास में अपनी भूमिका निभाना है।

उन्होंने सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी और राष्ट्रहित की भावना से जोड़ते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और लोगों को जनकल्याण के कार्यों के लिए प्रेरित करते हैं।

कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। बाइक सेवा यात्रा के स्वागत और श्रमिक दीदियों के सम्मान के माध्यम से सेवा, समर्पण और सामाजिक सहभागिता का संदेश

दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button