पत्थलगांव नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए लाया गया अविस्वास प्रस्ताव के पक्ष में 12 एवं दूसरे तरफ 3 मत ही पड़े भाजपा समर्थित सुचिता एक्का की नगर सरकार गिरी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद के क्षेत्र में भाजपा की जड़े हो रही कमजोर अगले अध्यक्ष का ताज किसके सर होगा सस्पेंस बरकरार??

मुकेश अग्रवाल/पत्थलगांव

पिछले 1 हफ्ते से चले आ रहे पत्थलगांव नगरपंचायत के अध्यक्ष के ख़िलाफ़ लाये गए पार्षदों के द्वारा अविस्वास प्रस्ताव के पक्ष में सोमवार को 12 वोट पडे अध्यक्ष को 3 वोट ही मिले
पत्थलगांव के पार्षदों ने मिल कर नगर पंचायत अध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव जिला मुख्यालय में कलेक्टर को सौपा था जिस पर कलेक्टर रितेश अग्रवाल ने 24 जनवरी को पत्थलगांव में वोट करने की तिथि तय की थी जिस पर सोमवार को अनुविभागीय अधिकारी रामशिला लाल के उपस्थिति में सभी 15 पार्षदों ने अपना मताधिकार का प्रयोग किया जिसमें अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 12 मत एवं विरोध में 3 मत ही मिल मिल पाए ,जिससे भाजपा की अध्यक्ष सुचिता एक्का को पद से अब हाथ धोना पड़ गया इस प्रकार पत्थलगांव नगर पंचायत में काबिज भाजपा की नगर सरकार गिर गई और अब आगे अध्यक्ष कौन बनेगा ये कुछ हफ़्तों में तय हो जायेगा जिसके लिए पार्षद पुनः नगर सरकार के लिए अध्यक्ष तय करेंगे।

आपको बताते चले कि नगर पंचायत में भाजपा समर्थित कुल 9, पार्षद है। जबकि कांग्रेस के पास मात्र 5 पार्षद ही है। उसके बावजूद भाजपा अपने कुनबे को एक कर नही रख पाई भाजपा के वरिष्ठ नेता गुरूपाल भल्ला, डीडीसी सालिक साय के साथ कई स्थानीय नेताओं ने अपनी तरफ से मोर्चा सम्हाल रखा था। वही कांग्रेस के तरफ से विधायक रामपुकार, सिंह चंदशेखर त्रिपाठी, हरगोबिंद अग्रवाल, महेंद्र अग्रवाल , कुलविन्दर भाटिया, ने मोर्चा संभाला था जैसे ही पार्षदों के दिये गये वोट की संख्या बाहर निकल कर आई वयसे ही विधायक रामपुकार सिंह जिंदाबाद काँग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगने लगे।

जिस तरह से पत्थलगांव नगरपंचायत में भाजपा के ज्यादा पार्षद होने के बावजूद भाजपा समर्थित सुचिता एक्का के खिलाफ इतने ज्यादा वोट पड़े है। उससे पूरे जिले में भाजपा की साख कमजोर हुई है। जिस तरह से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के जिले में ही भाजपा समर्थित अध्यक्ष के खिलाफ 12 वोट पड़ा उससे जशपुर भाजपा को अपने अंदर संगठन से लेकर पार्टी की तरफ जरूर सोचना होगा सोमवार को भाजपा के पार्षदो ने जिस तरह भाजपा समर्थित सुचिता एक्का के खिलाफ वोट किया है। उससे आने वाले दिनों में पार्टी कुछ कारवाही करती है। या ये कार्यवाही किस तरह की और किस किस के ऊपर होगी ये आने वाला समय बताएगा ?

वही स्थानीय विधायक रामपुकार सिंह ने बताया कि इतने ज्यादा पार्षदों ने नगर सरकार पर अविश्वास जताया इससे साफ है। कि नगर पंचायत में विकाश के नाम पर कुछ भी नही हो रहा था ये लोकतंत्र एवं प्रजातन्त्र की जीत है।

पत्थलगांव एसडीएम रामशिला लाल
नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ पार्षदो के द्वारा लाये गए अविश्वास प्रस्ताव में 12 वोट और खिलाफ में 3 वोट मिले है। ये पूरी चुनाव प्रकिया एकदम शांति पुर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ है।

Related Articles

Back to top button