स्टेट बैंक के प्रबंधक के हिटलर शाही रवैया से उपभोक्ता परेशान राष्ट्रीय पर्व 26 जनवरी पर भी एटीएम की सेवाएं देने में एसबीआई प्रबंधक फेल 24 घंटे से एटीएम जड़ा रहता ताला



मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
26 जनवरी राष्ट्रीय पर्व पर सुबह 6 बजे एसबीआई बैंक के पास मौजूद एसबीआई का मौजूद एटीएम बंद शटर में ताला आपको बता दे एसबीआई के एटीएम के बंद रहने की शिकायत लगातार मिलते रहने पर जब हमारे द्बारा हकीकत चेक किया तो 26 जनवरी राष्ट्रीय पर्व के दिन सुबह 6 बजे एसबीआई बैंक के बगल में मौजूद एटीएम बंद पाया गया इस एटीएम के बंद रहने का सिलसिला खत्म नही हो पा रहा कारण है एसबीआई का लापरवाह बैंक प्रबधन अपनी मनमानी करते हुए शटर में ताला बंद कर आराम से सोते है। जबकि बैंक के एटीएम को 24 घण्टे सातो दिन सेवा देना होता है। इससे पूर्व भी एसबीआई के एटीएम के बंद रहने की खबर प्रसारित होती रही थी जिस पर एसबीआई के आला अधिकारियों ने पत्थलगांव एसबीआई बैंक प्रबंधन से जबाब तलब करते हुए एटीएम को 24 घण्टे खुला रखने निर्देश दिए थे लेकिन उच्च अधिकारियों के निर्देश केवल कागजों में या नोटिस तक ही सीमित रहते हैं कहते हैं ना “जब सैया भय कोतवाल तो डर काहे का “की तर्ज पर एसबीआई के प्रबंधक अपने आप को ऊंची पहुंच का धौंस देते हुए अपनी मनमानी करने पर नहीं चूक रहे हैं उनसे जब बात करने की कोशिश की जाती है तो उनके द्वारा मेरी ऊंची पहुंच का रौब दिखाते हुए मनमानी करते नजर आते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एसबीआई के हिटलर प्रबंधक अपने चेंबर में उपभोक्ताओं को घुसने से भी रोकने के लिए पूरे केबिन को पर्दों से ढक कर बाहर गार्ड खड़ा कर दिए दिया जाता है जिससे उपभोक्ता अपनी परेशानियों को सुना नहीं पाता है।पर वो कहते है। न जब काम मे मन न लगे और अपनी मनमानी ही करनी हो तो फिर आला अधिकारियों का निर्देश क्या और एटीएम खुला रखने का नियम कायदे क्या ???
एटीएम बंद उपभोक्ता होते है परेशान
स्टेटबैंक के बगल में स्थित स्टेटबैंक का एटीएम त्यौहारों के मौके एवं शनिवार रविवार के दिन ज्यादातर बंद ही रहता है। 26 जनवरी के दिन भी एटीएम बंद कर शटर में ताला लगा कर एसबीआई बैंक प्रबंधन चैन की नींद सोते रहे भले ही बैंक के आम उपभोक्ता परेशान होते रहे पर उससे बैंक के अधिकारी को क्या फर्क पड़ता है जबकि ये एटीएम स्टेटबैंक के बगल में ही है। । स्टेट बैंक के एटीएम के सभी कार्य स्टेटबैंक के अधिकारि कर्मचारी के जिम्मे है। जबकि एटीएम से उपभोक्ताओं को 24 घण्टे सेवा दीये जाने का नियम है। पर पत्थलगांव स्टेट बैंक प्रबंधन पर शायद ये नियम लागू नही होता इन्हें अपनी अपने मनमानी करने से मतलब
हमने पत्थलगांव शहर के अन्य बैंकों के एटीएम को भी जाकर देखा कि वे खुले है या बंद पर पत्थलगांव शहर के सभी अन्य बैंक के एटीएम खुले पाए गए


सभी बैंक 24 घण्टे सेवा देने के नाम पर ही खाता धारक से हर वर्ष एटीएम ईस्तेमाल करने के नाम से सेवा शुल्क के नाम पैसा खाते से काट लेते है लेकिन उसी के उलट पत्थलगांव एसबीआई बैंक का एटीएम ठीक से सेवा नही दे पाता जब मन करता है तब स्टेटबैंक का एटीएम का शटर बंद कर दिया जाता है। जिससे उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है उन्हें आनन फानन में अन्य दूसरे एटीएम के तरफ जाना पड़ता है।