*अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पत्थलगांव द्वारा मनाई गई स्वामी विवेकानंद जयंती।*

मुकेश अग्रवाल

पत्थलगांव

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पत्थलगांव द्वारा नगर के बीच अभाविप द्वारा निर्मित स्वामि विवेकानंद उद्यान में भव्य आतिशबाजी व दीपोत्सव के साथ मनाई गई युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी की जयंती इस कार्यक्रम में मुख्य रुप से पत्थलगांव नगर पालिका के CMO सर श्री जावेद खान जी उपस्थित रहे उन्होंने बताया की स्वामी विवेकानंद ने किस प्रकार से विश्व धर्म संसद में भारत का परचम लहराया स्वामी जी को हम सभी स्वामी विवेकानंद जी के नाम से पहचानते हैं किंतु उसका बचपन में नाम नरेंद्र दत्त था और आगे बताया की हर किसी को स्वामी विवेकानंद के जीवन को अपने व्यक्तित्व में लाना चाहिए और उनके आदर्शों का पालन करना चाहिए, इसके पश्चात अभाविप जशपुर जिला संयोजक राहुल पटेल ने बताया की हर कोई 09/11 को न्यूयॉर्क हमले के रुप में जनता है लेकिन इस तारीख को कुछ ऐसा हुआ जिससे पूरे विश्व में भारत का परचम लहराया वर्ष 1893 में 11 सितम्बर को विश्व का सबसे बड़ा धर्म सम्मेलन हुआजहां स्वामी विवेकानंद ने शिकागो में विश्व धर्म संसद को संबोधित किया, जहां उन्होंने अपने प्रतिष्ठित भाषण में पश्चिम को हिंदू धर्म से परिचित कराया और आगे बताया की जिस प्रकार से स्वामी विवेकानंद की विचारधारा थी उसी प्रकार सभी को अपनी विचार धारा बनानी चाहिए, एवं अंतिम में अभाविप पत्थलगांव नगर सह मंत्री अमन शर्मा ने आभार व्यक्त किया इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाज सेवी श्री हरिओम अग्रवाल जी, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रदेश कार्यकरिणी सदस्य आदित्य मिश्रा, प्रदेश कार्यकरिणी सदस्य भूपेंद्र पाण्डेय, नगर सह मंत्री शिवांश शर्मा, भास्कर शर्मा, अवनीश शर्मा, वैभव शर्मा, अनिकेत तिवारी, युवराज शर्मा, सोनू यादव व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Back to top button