सरस्वती शिशु मंदिर द्वारा विवेकानंद जयंती पर निकाल रैली

पत्थलगांव

पत्थलगांव में आज विवेकानंद जयंती पर सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र-छात्राओं ने हाथों में विवेकानंद जी की चित्र लिए विवेकानंद की रैली निकाली गई। विवेकानंद के संजीव चित्रण की झांकी भी विद्यार्थियों द्वारा निकाली गई। विवेकानंद जी का जन्म 1863 में कोलकाता में हुआ था इन्होंने बचपन से ही सांसारिक मोह माया त्याग कर रामकृष्ण परमहंस को अपना गुरु बना लिया था इन्होंने युवाओं को आगे आने का संदेश देते हुए कहा करते थे कि 100 युवा दो मैं पूरी दुनिया बदल दूंगा। आज सरस्वती शिशु मंदिर में छात्र-छात्राओं ने जशपुर रोड ,अंबिकापुर रोड, रायगढ़ रोड होते हुए रैली का समापन शिशु मंदिर प्रांगण में किया गया। विद्यालय के प्राचार्य संतोष पाड़ी ने विवेकानंद जी के आदर्श के बारे में छात्र-छात्राओं को विस्तार से बताया एवं विवेकानंद जी के आदर्शों को अपने जीवन में ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया एवं विवेकानंद जी के मार्गों पर चलने का संदेश दिया।

Back to top button