पत्थलगांव बीटीआई चौक में यमराज के साथ चलाया गया यातायात जागरूकता कार्यक्रम हेलमेट, सीट बेल्ट पहनकर चलने वालों को किया पुलिस ने किया गुलाब देकर सम्मानित बिना शीट बेल्ट, बिना हेलमेट चलने वाले वाहन चालकों को यमराज ने दिया यातायात नियम पालन का संदेशजशपुर जिले में उतरे एक साथ दो यमराज, यातायात जागरूकता के लिए जशपुर पुलिस अधीक्षक ने किया अनूठा पहल




पत्थलगांव
जशपुर पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में यातायात जागरूकता के लिये लगातार अनूठा प्रयोग कर रही है, इसी तारतम्य में आज जशपुर पुलिस द्वारा दो यमराज के प्रतीक के साथ आम जनता को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक करने हेतु पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में सड़क पर उतर कर यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक किया गया। पुलिस अधीक्षक ने महाराजा चौक जशपुर में हेलमेट, शीट बेल्ट पहनकर वाहन चलाने वालों एवं यातायात नियमों का पालन करने वालों को गुलाब फूल देकर सम्मानित किया साथ ही यातायात नियमों का पालन नही करने वालों को यमराज के माध्यम से संदेश दिया गया कि यातायात नियमों का पालन करें। पुलिस द्वारा चालान काटा जा रहा है जिससे आप बच सकते हैं मगर यमराज द्वारा चालान कटने पर आपको बचाया नही जा सकता है।
इसी प्रकार का जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन बीटीआई चौक पत्थलगांव में भी किया गया। पत्थलगांव यातायात जागरूकता कार्यक्रम में जयपुर पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह पहुंचे पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने यातायात नियमों का पालन करने वालों को गुलाब फूल देकर सम्मानित किया आज के कार्यक्रम में एसडीओपी ध्रुवेश जायसवाल, थाना प्रभारी विनीत पांडे मौजूद रहे।
गौरतलब है कि दिनांक 01 जनवरी 2025 से 31 जनवरी 2025 तक 35 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है जिसके तारतम्य में जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं एवं मौतों के संख्या में कमी लाने हेतु पुलिस अधीक्षक जशपुर के दिशा निर्देश में लगातार अंजोर रथ व अन्य माध्यमों से बाजार हाटों में व स्कूल कॉलेजों मे यातायात जागरूता कार्यक्रम का आयोजन कर यातायात नियमों के प्रति लगातार जागरूक किया जा रहा है। इसी परिप्रेक्ष्य में कल दिनांक 11.01.2025 को जशपुर पुलिस द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बंदरचुंवा में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्रों को यातायात नियमों के पालन हेतु संदेश दिया गया।
जशपुर पुलिस द्वारा जहां लगातार आम जनता को यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक किया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ शराब पीकर वाहन चलाने वालों व बिना हेलमेट तथा यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालों पर चालानी कार्यवाही भी की जा रही है। मालूम हो कि शराब पीकर वाहन चलाने पर एम व्ही एक्ट की धारा 185 के तहत् 10 हजार रू. की जुर्माना है ,साथ ही गाड़ी न्यायालय से ही छुट सकती है। पुलिस द्वारा इस वर्ष शराब पीकर वाहन चलाने के 25 प्रकरण, बिना शीट बेल्ट के 35 प्रकरण, ओव्हर स्पीड के 18 तथा तीन सवारी के 78 प्रकरण कुल 156 प्रकरणों में चालानी कार्यावाही की गई है। जिसका असर जिले में देखने को मिल रहा है।आज महाराजा चौक में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर अनिल कुमार सोनी, डीएसपी श्रीमती मंजू लता बाज उपस्थितरहे एवं कलाकार केसर हुसैन, विशाल गुप्ता, कुंदन सिंह की सक्रिय भूमिका रही है।

पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस द्वारा एक तरफ जहां शराब पीकर, बिना हेलमेट, ओव्हर स्पीड वाहन चालकों पर लगातार चालानी कार्यवाही कर रही है वहीं दूसरी ओर लोगों को यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक किया जा रहा है।