सड़क दुर्घटना में बढ़ती मौत की संख्या को लेकर पत्थलगांव पुलिस ने चलाया विशेष अभियान अब ओवर स्पीड व शराब पीकर वाहन चलाने वालों की खैर नहीं* पुलिस अभियान चलाकर कर रही कठोर कार्यवाही* शराब पीकर वाहन चलाने पर 10,000 रु व ओवर स्पीड पर 1000रु का लगेगा जुर्माना

पत्थलगांव/मुकेश अग्रवाल

 

–जशपुर पुलिस जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटना व दुर्घटना में होने वाली मौत को लेकर अत्यंत संवेदनशील है, जिसके मद्देनजर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु पुलिस अधीक्षक जशपुर  शशिमोहन सिंह के दिशा-निर्देश में जशपुर पुलिस द्वारा लगातार यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाता रहा है, साथ ही पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया जाता रहा है।

इसी तारतम्य में आज पत्थलगांव एसडीओपी ध्रुवेश  जायसवाल द्वारा अपनी टीम के साथ संघन वाहन चेकिंग की गई एवं  शराब पीकर वाहन चलाने वालों  पर कार्यवाही करते हुए बिना नंबर प्लेट वाहन ,तीन सवारी वाहन पर कार्यवाही की गई। । शराब पीकर वाहन चलाने पर मोटर व्हीकल एक्ट 185 के तहत 10,000 रु व ओवर स्पीड वाहन चलाने पर मोटर व्हीकल एक्ट 183(1) के तहत् 1000रु जुर्माने का प्रावधान है।

एसडीओपी ध्रुवेश जायसवाल  ने कहा कि आने वाले दिनों में और अधिक व्यापक तरीके से वाहन चेकिंग अभियान चलाया जावेगा, शराब पीकर व ओवर स्पीड वाहन चलाते पाए जाने पर कठोर कार्यवाही की जावेगी।

Back to top button