पत्थलगांव विधायक गोमती साय को अग्रवाल सभा पत्थलगांव व नागरिकों ने दी बधाई

मुकेश अग्रवाल/पत्थलगांव
पत्थलगांव में आज विधायक गोमती साय निवास कार्यालय में दीपावली व गोवर्धन पूजा की बधाई देने वालों का ताता लगा रहा ।

दीपावली की बधाई देने के लिए अग्रवाल सभा पत्थलगांव सहित रायगढ़ रोड महिला मंडल एवं नागरिकों द्वारा विधायक गोमती साय को बधाई दी गई ।गोमती साय ने इस मौके पर कहा कि आप सभी के जीवन में खुशहाली छाई रहे एवं उत्तरोत्तर तरक्की करते रहें। इस मौके पर हरजीत भाटिया ,अनिल मित्तल मंडल अध्यक्ष, संजय लोहिया,सुनील गर्ग ,अवधेश गुप्ता ,नीरज गुप्ता, मुकेश अग्रवाल, दीपेश रोहिला, रेणू विश्वास, रेवा धीवर सहित सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button