खबर का असरबैंक के सामने बिना नंबर प्लेट व बेतरतीब खड़ी गाड़ियों पर पुलिस ने की चालानी कार्रवाई जशपुर पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह खुद मौके पर पहुंचे बैंक प्रबंधन को लगाई कड़ी फटकार

पत्थलगांव/मुकेश अग्रवाल
शहर की बेहतर की यातायात व्यवस्था को लेकर लगातार ही समाचार प्रकाशित होते रहे हैं जशपुर एक्सप्रेस न्यूज़ द्वारा स्टेट बैंक व अन्य बैंक द्वारा सड़क पर गाड़ी खड़े करने को लेकर समाचार प्रकाशित किए गए थे इसके बाद आज पत्थलगांव दौरे पर पहुंचे जशपुर पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने खुद पैदल बैंक परिसर के पास पहुंचकर बिना नंबर की गाड़ियां एवं बेतरकीब खड़ी गाड़ियों पर चालानी कार्रवाई की गई वहीं बैंक के कर्मचारियों को पार्किंग की जगह पर ही गाड़ियां खड़ी करने के लिए हिदायत दी गई

वहीं जशपुर पुलिस अधीक्षक ने पत्थलगांव के अंबिकापुर रोड पर भी स्थित बैंक के सामने भी खुद पहुंचकर बेतरतीब खड़ी गाड़ियां एवं बिना नंबर प्लेट के वाहनों पर चलानी कार्यवाही के निर्देश दिए गए ।जशपुर पुलिस अधीक्षक से जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था को बनाने में नागरिकों का ही योगदान होता है शहर की खूबसूरती को सजाना संवारना नागरिकों के हाथ में है पुलिस तो केवल एक माध्यम होती है श्री सिंह ने कहा कि भविष्य में बिना नंबर प्लेट लिखे वाहन एवं बेतरकीब खड़े वाहनों पर लगातार चलानी कार्रवाई की जावेगी।इस दौरान पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के साथ पत्थलगांव एस डी एम् सुश्री आकांक्षा त्रिपाठी ,तहसीलदार श्रीमती उमा सिंह, नप सीएम ओ मो जावेद ,एसडीओपी ध्रुवेश जायसवाल ,प्रशिक्षु एसडीओपी भानु चन्द्राकर यातायात प्रभारी जोसिक कुर्रे समेत पुलिस कर्मचारी और नगर पंचायत के कर्मचारी यातायात विभाग की टीम सक्रिय रही।

बता दे की प्रशासन द्वारा पत्थलगांव शहर में सुगम यातायात व्यवस्था बनाये रखने तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए शहर के भीतर प्रमुख मार्गों में यातायात बाधित कर रहे वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गयी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया की शहर की ट्रेफिक समस्या के निदान के लिए प्रशासनिक अधिकारियो के साथ बैठक कर प्रस्ताव बनाया गया है जिसके पश्चात शहर का मुवायना किया गया बैंक के अधिकारियो को बेंक हेतु निजी पार्किंग की व्यवस्था एव दुकानदारों को भी यातयात बाधित न हो इसके लिए पहल करने की समझाईश दी गयी है एस पी ने बताया की प्रशासन की कोशिश रहेगी की समझाईश के माध्यम से नागरिक प्रशासन का सहयोग करे आज के करवाई में नागरिको ने भी स्वय प्रशासन का सहयोग करते दिखे एस पी ने बताया की आगामी दिनों में प्रशासन कानूनी करवाई भी करेगी इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने स्वय दुकानदारों व बैंक के अधिकारियो से चर्चा कर यातायात व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग करने की चर्चा भी की ।




