बागबाहर पुलिस में अवैध शराब विक्रेता मुकेश शर्मा को शराब के साथ किया गिरफ्तार
पत्थलगांव एसडीओपी हरीश पाटिल की रही अहम भूमिका


बागबाहर/मुकेश अग्रवाल
नशे के विरूद्ध वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा त्वरित एवं लगातार कार्यवाही करने हेतु निर्देषित किया गया है। उक्त निर्देष के परिपालन में जिले के थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।मामला इस प्रकार है कि दिनांक 05.09.2023 को थाना बागबहार को मुखबीर से सूचना मिला कि बिरीमडेगा का मुकेश शर्मा अपने किराना दुकान में भारी मात्रा में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब को रखकर विक्रय कर रहा है। इस संबंध में सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर जाकर मुकेश शर्मा से शराब रखने के संबंध में पूछताछ कर तलाशी लेने पर उसके दुकान से उपरोक्त उल्लेखित शराब कुल 44.570 लीटर कीमती 26600 रू. एवं विक्रय रकम 4350 रू. मिलने पर जप्त किया गया। आरोपी मुकेश शर्मा उम्र 30 साल निवासी बिरिमडेगा थाना बागबहार का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने उसे दिनांक 05.09.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। उक्त आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी बागबहार निरीक्षक अंबरीश शर्मा, आर. सुरेन्द्र यादव, आर.राजेन्द्र रात्रे, म.आर. राजकुमारी पैंकरा, सैनिक लालसाय भगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button