विश्वास अभियान“ के तहत् रक्षित केन्द्र जशपुर में आयोजित व्हाॅलीबाॅल खेल प्रतियोगिता का समापन अजय यादव पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा की उपस्थिति में संपन्न प्रतियोगिता में लुडेग-ए टीम को विजेता ट्राॅफी, प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित

मुकेश अग्रवाल/पत्थलगांव/ जशपुर।
जिला पुलिस एवं जिला व्हाॅलीबाॅल संघ के संयुक्त तत्वाधान में ”विश्वास अभियान“ के तहत् आयोजित व्हाॅलीबाॅल खेल प्रतियोगिता का पहला सेमीफायनल मैच घरजियाबथान एवं लुड़ेग-ए के मध्य खेला गया, जिसमें लुड़ेग-ए की टीम विजेता रही। साथ ही दूसरा सेमीफायनल मैच जशपुर पुलिस और लुड़ेग-बी के मध्य खेला गया, जिसमें जशपुर पुलिस की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता का फायनल मैच लुड़ेग-ए एवं जशपुर पुलिस के मध्य खेला गया जिसमें लुड़ेग-ए की टीम विजेता रही। विजेता टीम द्वारा छत्तीसगढ़ पुलिस टीम के साथ सद्भावना मैच खेला गया।
व्हाॅलीबाॅल खेल प्रतियोगिता कार्यक्रम का समापन दिनांक 20.12.2021 को किया गया, जिसमें अजय यादव पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में प्रथम लुडेग-ए, द्वितीय-जशपुर पुलिस एवं तृतीय स्थान-घरजियाबथान द्वारा प्राप्त करने वाली टीम को ट्राॅफी, मेडालियन एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में मैन ऑफ द सिरीज रवि (लुड़ेग-ए), मैन ऑफ द मैच दिलीप नाग (जशपुर पुलिस), बेस्ट स्मैशर रत्नेश यदु (जशपुर पुलिस), बेस्ट शैटर सच्चिदानंद यादव (घरजियाबथान टीम), बेस्ट डिफेंसर मसन राम (लुड़ेग-ए), बेस्ट सर्वियर इरेन्ना पवार (सी.आर.पी.एफ. टीम) रहे। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा द्वारा जशपुर पुलिस के “विश्वास अभियान” की तारीफ करते हुए कहा कि उक्त अभियान बहुत कम समय में अपने उद्देश्य को प्राप्त कर लिया है, आमजनों से सीधे जुड़कर उनसे संवाद कर शासन की योजनाओं की जानकारी देकर मदद की जा रही है।
कार्यक्रम के समापन समारोह में जशपुर विधायक विनय भगत, पुलिस अधीक्षक जशपुर विजय अग्रवाल सी.आर.पी.एफ. कमांडेंट संजीव कुमार, सी.आर.पी.एफ. टूआईसी इरफान जिलानी, के.एस.मंडावी सी.ई.ओ. जिला पंचायत, वनमंडलाधिकारी श्रीकृष्ण जाधव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर प्रतिभा पाण्डेय, एसडीओपी जशपुरराजेन्द्र सिंह परिहार, व्हाॅलीबाॅल फेडरेशन के अध्यक्ष मो.अकरम खान, उप पुलिस अधीक्षक हेमप्रकाश नायक, रक्षित निरीक्षक विमलेश देवांगन, हीरूराम निकुंज, राजेश गुप्ता नगरपालिका उपाध्यक्ष, जिला व्हाॅलीबाॅल संघ के अध्यक्ष जगन्नाथ गुप्ता, उपाध्यक्ष रमेश बजाज, सचिव खेमसागर यादव उपस्थित रहे। माईक संचालन का कार्य मो. एम.जेड.यू. सिद्धकी विकासखंड शिक्षा अधिकारी जशपुर, उप निरीक्षक थामस एवं बहादुर टोप्पो द्वारा की गई।




