*करंगाबहला की टीम बटाईकेला क्रिकेट प्रीमियर लीग में बनी विजेता*

पत्थलगांव मुकेश अग्रवाल

कांसाबेल के बटाइकेला क्रिकेट प्रीमियर लीग का आयोजन किया गया था जिसमें पूरे जिला तथा अगल बगल जिले के भी लगभग 64 टीम ने हिस्सा लिया था इस क्रिकेट का महाकुंभ का 10 दिनों तक चला जिसमें सभी टीमों में अपना 100% दिया इस लीग में दो टीमों ने फाइनल में जगह बनाई जिसमें करंगाबहला की टीम और कोतबा टीम रही फाइनल मैच में कोतबा से टॉस हारकर पहले बेटिंग करने उतरी करंगाबहला की टीम ने ताबड़तोड़ शुरुआत करते हुए पावर प्ले में 3 ओवर में 36 रन बिना विकेट गंवाए बना दिये जिसमे अमन खूंटिया में 33 रन और सुरेंद्र ने 22 रन की पारी खेली उसके बाद बैटिंग करने उतरे ललित ने 9रन, श्याम ने 16रन, संतोष ने 13 रन, राजेश के 12 रन के बदौलत 10 ओवर में 118 रन का स्कोर करंगाबहला खड़ा करने में सफल हुई 119 रन लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोतबा की टीम की सुरुवात अच्छी नहीं रही श्याम ने पहले ही ओवर में 2 विकेट ले लिए थे 2 विकेट खोने के बावजूद कोतबा ने 3 ओवर में29 रन बना लिए थे , कोतबा की ओर से छबि ने मैच में अपनी अद्भुत बैटिंग के सहारे मैच में रोमांच ला दिया था छबि ने 27 बॉल में 57 रन की पारी खेलते हुए अपने टीम को जीत की ओर ले गए थे, लेकिन उनका विकेट ललित ने लेकर उनके मंसूबों में पानी फेर दिया और छवि अपनी टीम को जीत नही दिला पाए और कोतबा कि टीम 10 ओवर में 112 रन की बना सकी और करंगाबहला ने यह मैच 6 रनों से जीत कर फाइनल अपने नाम किया जिसमें फाइनल में मन ऑफ द मैच श्याम को चुना गया और प्लयेर ऑफ द टूर्नामेंट (स्पोर्ट सायकल)भी श्याम यादब को मिला और करंगाबहला कि टीम बटाइकेला प्रीमियर लीग 51000की राशि एवं चमचमाती ट्रॉफी की विजेता बनी वहीं उपविजेता रही कोतबा को 21000राशि एवम चमचमाती ट्रॉफी प्रदान की गई । दोनों ही टीमों के कप्तानों ने आयोजक समिति का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया । इस फाइनल मुकाबला में करंगाबहला की और से इन खिलाड़ियों ने अपना भागीदारी निभाई
कप्तान सुरेंद्र , उपकप्तान श्याम ,संतोष,ललित ,रिंकू ,विकास, चमर,राजेश ,मुकेश,अमन ,मनजीत , संदीप,ये सभी ने अपना 100% देकर करंगाबहला टीम को जीत दिलाई । सभी लोगों ने करंगाबहला टीम की जीत बधाई दी ।

Related Articles

Back to top button