पत्थलगांव वन विभाग द्वारा लाखों रुपए की सागौन लकड़ी से भरी पिकअप पकड़ीएक लकड़ी तस्कर को दबोचा बाकी भागने में कामयाब

पत्थलगांव/मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव के समीप छिनबहरी जंगल जहां सागौन का प्लांटेशन किया गया है जिस जंगल पर हमेशा से ही लकड़ी तस्करों की नजर रहती है समय-समय पर लकड़ी तस्कर वन विभाग को चकमा देकर लकड़ी ले जाने में भी कामयाब हो जाते हैं वही कल वन विभाग को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की लकड़ी तस्कर छिनबहरी जंगल में लकड़ी काटकर तस्करी करने की फिराक में लगे हुए हैं इसके बाद वन विभाग ने लकड़ी तस्कर को दबोचने के लिए योजना बनाएं वहीं लकड़ी तस्कर लकड़ी को काटकर पिकअप में भरकर ले जाने की तैयारी में जुटे हुए थे पत्थलगांव रेंजर कृपा सिंधु पैंकरा अपनी टीम के साथ तत्काल दबिश देते हुए सागौन लकड़ी से लदी पिकअप को पकड़ा व पिकअप में बैठे आरोपी भागने में कामयाब हो गए

केवल एक आरोपी मौके पर पकड़ा गया है सागौन तस्करी में उमेश महंत पिता धीरजा दास महंत पाकरगांव निवासी बताया गया है पिकअप को राजसात की कार्यवाही की जा रही है ।लाखों रुपए की लकड़ी सहित पिकअप जप्त कर वन विभाग के भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 52(3) धारा 26 (1)डं छत्तीसगढ़ वन उपज अधिनियम 1969 की धारा 5(1)ग के तहत कार्रवाई की जा रही है। पत्थलगांव वन विभाग के रेंजर कृपा सिंधु ने कहा कि लकड़ी तस्करों को किसी भी कीमत में नहीं बक्शा जावेगा यदि आसपास जंगलों में किसी के द्वारा कटाई की जा रही हो तो इसकी सूचना वन विभाग को दे सकते हैं नाम गोपनीय रखा जावेगा।




