नो पार्किंग का बोर्ड लगाकर स्टेट शाखा प्रबंधक अपनी गलतियों पर डाल रहे पर्दा पार्किंग के लिए उपभोक्ता हो रहे परेशान ,स्टेट बैंक प्रबंधन द्वारा खुद लंच टाइम निर्धारित कर कर रहे मनमानी

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
पत्थलगांव में हमेशा से ही यातायात व्यवस्था को लेकर परेशानियां किसी से छुपी नहीं है यातायात व्यवस्था के कारण सड़कों पर लंबा-लंबा जाम नागरिकों के लिए मुसीबत खड़ा करता नजर आता है वही पत्थलगांव स्टेट बैंक प्रबंधन के कारण रायगढ़ रोड पर जाम लगना आम बात हो चली है स्टेट बैंक प्रबंधन द्वारा अपनी गलतियों को एवं ग्राहकों को पार्किंग की सुविधा देने के बजाय नो पार्किंग का बोर्ड लगाकर उपभोक्ताओं को परेशानी में डालने के अलावा और कुछ नजर नहीं आता है



।बैंक प्रबंधन ने नो पार्किंग का बोर्ड तो लगा दिया है तो सबसे सोचनीय पहलु यह है कि क्या उपभोक्ता डामर रोड के ऊपर ही अपनी वाहनों को खड़ा करेगा ??जबकि बैंक प्रबंधन द्वारा बैंक के सामने नो पार्किंग के बोर्ड लगा रखे हैं जबकि बैंक के शुरुआत होने से पहले बैंक द्वारा पार्किंग स्थल होने पर ही बैंक को किराए एवं लीज पर लिया जाता है लेकिन पत्थलगांव स्टेट बैंक नियमों को ताक में रखते हुए बिना पार्किंग के बैंक चला रही है यही हाल पंजाब नेशनल बैंक का भी हो चुका है जहां उपभोक्ता दो-दो मंजिल सीढ़ियां चढ़कर अपने बैंकिंग कार्य के लिए ऊपर पहुंचता है जहां ना तो भरी गर्मी में बैंक प्रबंधन के पास कूलर, पंखे व एसी की सुविधा मौजूद है वही गर्मी में उपभोक्ता हलकान होते नजर आते हैं। बैंक प्रबंधक केवल अपने चेंबर पर एसी लगाकर एसी का आनंद लेते नजर आते हैं वही पंजाब बैंक प्रबंधन द्वारा दिव्यांग व्यक्ति के लिए तो मुसीबत ही खड़ी कर दी गई है जहां दिव्यांग व्यक्ति दो-दो मंजिल की सीढ़ियां चढ़कर आखिर किस तरह अपने बैंकिंग के कार्य को पूरा करेगा ??पंजाब नेशनल बैंक की सीढीओ को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है जबकि बैंक के नियमों में ग्राउंड फ्लोर पर ही बैंक का होना होना अनिवार्य होता है जिससे कि दिव्यांग एवं असहाय व्यक्ति ग्राउंड फ्लोर पर अपने बैंकिंग कार्य निपटा सके लेकिन पंजाब नेशनल बैंक को इससे कोई लेना-देना प्रतीत नहीं होता है ।वही पत्थलगांव के यातायात विभाग द्वारा कई बार रायगढ़ रोड की यातायात व्यवस्था को लेकर स्टेट बैंक प्रबंधन को फटकार भी लगाई जा चुकी है लेकिन स्टेट बैंक प्रबंधन ग्राहकों की पार्किंग के लिए कोई व्यवस्था नहीं करना अपनी हठधर्मिता को प्रदर्शित करता है
स्टेट बैंक में ग्राहकों के साथ किया जा रहा अमर्यादित व्यवहार
पत्थलगांव स्टेट बैंक में बैंक प्रबंधन द्वारा अपनी मनमर्जी के टाइम पर लंच टाइम का नियम बनाकर लंच टाइम किया जाता है जहां बैंक प्रबंधक संदीप से पूछने पर उन्होंने बताया कि बैंक के लंच हावर का टाइम 2:00 बजे से 2:30 बजे तक होता है लेकिन जब उपभोक्ता लंच टाइम के संबंध में बैंक मैनेजर से बात की जाती है तो उनके द्वारा अपनी अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए जब समय मिलेगा तब तो लंच टाइम किया जाएगा की भाषा में बातें की जाती है ।जहां अभी महतारी बंदन को लेकर महिलाएं अपने आधार लिंक के कार्यों में व्यस्त हैं एवं बैंक में लाइन लगाकर बैठी हुई रहती हैं तो भी बैंक प्रबंधन अपने लंच टाइम का हवाला दे मनमर्जी करते नजर आते हैं उपभोक्ताओं के साथ अमर्यादित व्यवहार करना बैंक प्रबंधन की कार्यशैली बन चुकी है।
यदि जल्द ही बैंक प्रबंधन द्वारा अपनी अमर्यादित व्यवहार में सुधार नहीं किया जाता है तो इसके लिए महिलाओं एवं स्थानीय उपभोक्ताओं ने बैंक प्रबंधन के खिलाफ जल्द ही उच्च अधिकारियों को शिकायत करने के लिए ज्ञापन प्रेषित किया जावेगा।




