पुलिस अधीक्षक शशि मोहन के एंबुश लगाने की निर्देश ने पत्थलगांव पुलिस को लाखों रुपए के 24 मोटरसाइकिल पकड़ने में मिली सफलतापत्थलगांव थानेदार चंद्राकर एसडीओपी पाटिल व पत्थलगांव पुलिस टीम मने छह आरोपियों के साथ 24 मोटरसाइकिल बरामद की

पत्थलगांव/मुकेश अग्रवाल
जशपुर पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने पत्थलगांव के पहले थाना निरीक्षण के दौरान पत्थलगांव पुलिस एसडीओपी हरीश पाटिल, थाना प्रभारी भानु प्रताप चंद्राकर एवं पुलिस के अधिकारी, कर्मचारियों को चोरी के मामलों को सुलझाने के लिए कई प्रकार के टिप्स दिए गए थे इसके बाद पत्थलगांव पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशों को एवं बताई गई बारीकियां का विस्तार करते हुए पत्थलगांव पुलिस को मोटरसाइकिल चोरी पकड़ने में सफलता मिली। पत्थल गांव पुलिस द्वारा संदेह के आधार पर बागे अकरम उर्फ गुड्डू निवासी पेठ थाना सीतापुर को पकड़ा गया इसके बाद पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर गुड्डू द्वारा बताया गया कि मोहम्मद हसनैन उर्फ गल्ला साहिबे अकीदत उर्फ नंदू के साथ मिलकर पत्थलगांव थाना क्षेत्र के अलावा अन्य क्षेत्रों से मोटरसाइकिल की चोरी की गई है वहीं पुलिस ने तत्काल हसनैन उर्फ गल्ला , साहिबे अकीदत उर्फ नंदू को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि तीनों द्वारा मोटरसाइकिल चोरी कर शाहनवाज खान उर्फ सोनू को चोरी की मोटरसाइकिल देकर सोनू द्वारा ही मोटरसाइकिल बिक्री की जाती थी वहीं सोनू द्वारा बताया गया कि शाहनवाज खान उर्फ सोनू ,शहीद रजा एवं जयलाल रावत के पास गाड़ियों को बिक्री के लिए रखा हुआ जप्त किया गया जिसमें से 13 मोटरसाइकिल शहनवाज उर्फ सोनू, 6 मोटरसाइकिल शहीद रजा के पास एवं 5 मोटरसाइकिल बाजे अकरम उर्फ गुड्डू ,हसनैनुल्लाह उर्फ गल्ला साहिब अकीदत उर्फ नंदू के पास से बरामद की गई सभी मोटरसाइकिल पत्थलगांव, कोरबा ,अंबिकापुर, लैलूंगा, सीतापुर से चोरी की गई है 24 मोटरसाइकिल में 20 एचएफ डीलक्स, दो पल्सर, एक पैशन प्रो ,एक प्लैटिना मोटरसाइकिल जिसकी कीमत₹नौ लाख आंकी गई है को बरामद किया गया। इन मोटरसाइकिलों में पत्थलगांव थाना क्षेत्र से चोरी की गई 6 मोटरसाइकिल है बरामद की गई है बाकी अन्य मोटरसाइकिल अन्य थाना क्षेत्र की है ।प्रकरण में बागे अकरम उर्फ गुड्डू पिता खलील अली 23 साल पेठ सीतापुर ,मोहम्मद हसनैन उर्फ गल्ला पिता मोहम्मद हजरत अली 22 साल पेठ सीतापुर निवासी, साहिबे अकीदत उर्फ सोनू पिता इनामुल खान 31 साल मुडागांव लैलूंगा ,शहीद रजा पिता रमजान उल हक 24 साल तारागढ़ पत्थलगांव ,जय लाल रावत पिता चुन्गू राम 42 साल बटुराबाहर निवासी को गिरफ्तार करते हुए धारा 379, 411 ,413, 414, 34 के तहत जेल की सलाखों के पीछे भेजा गया।



जशपुर पुलिस अधीक्षक द्वारा मोटरसाइकिल चोर गिरोह पकड़ने वाले पुलिस टीम को प्रशस्ति पत्र के साथ दिया नगद इनाम
जशपुर पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह द्वारा पत्थलगांव एसडीओपी हरीश पाटिल ,पत्थलगांव थाना के दबंग थानेदार भानु प्रताप चंद्राकर, उप निरीक्षक सुनील सिंह , एएसआई हरिराम टंडन ,प्रधान आरक्षक मिथिलेश यादव, आरक्षक कमलेश्वर वर्मा ,आशीषन टोप्पो ,शैलेंद्र सिंह ताराचंद, साइबर टीम नसरुद्दीन अंसारी ,अनंत मिठास,तुलसी रात्रे, मुकेश पांडे, हरिशंकर राम, अनिल सिंह को प्रशस्ति पत्र के साथ नगद इनाम देने की घोषणा की।
पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के प्रथम पत्थलगांव थाना निरीक्षण के दौरान पत्थलगांव के पत्रकार जितेंद्र गुप्ता एवं मुकेश अग्रवाल द्वारा नगर में लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी एवं यातायात व्यवस्था पर पुलिस अधीक्षक का ध्यान आकृष्ट करवाया गया था इसके बाद पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल ही पत्थलगांव पुलिस टीम को मोटरसाइकिल चोरी पकड़ने के लिए नए तरीकों को बताया गया था जिसके लिए आज जशपुर पुलिस अधीक्षक द्वारा पत्थलगांव के पत्रकार मुकेश अग्रवाल एवं जितेंद्र गुप्ता की विशेष सहयोग के लिए पीठ थपथपाई।





