पुलिस थाना व सिविल अस्पताल के हृदय स्थल पर स्थित बोरिंग की हालत जर्जर पानी के लिए तरसते लोग विभागों की लापरवाही का नतीजा भुगत रहे नागरिक पत्थलगांव

मुकेश अग्रवाल/पत्थलगांव में थाना व सिविल अस्पताल के हृदय स्थल पर स्थित एकमात्र बोरी जो नागरिकों के लिए गर्मी के दिनों में शीतल जल संजीवनी का काम करता है किंतु नगर पंचायत की लापरवाही के कारण नागरिकों को गर्मी के दिनों में पानी के लिए भटकना पड़ रहा है प्यास बुझाने के लिए नागरिकों को काफी पैसे खर्च कर बोतल का पानी पीने को मजबूर होना पड़ रहा है जबकि पुलिस थाने व अस्पताल में प्रतिदिन सैकड़ों नागरिकों एवं फरियादियों का आना जाना लगा रहता है जो पानी के लिए अपनी प्यास बुझाने के लिए भटकने को मजबूर है

स्थानीय नागरिकों ने जब इस संबंध में बात की गई तब उन्होंने कहा कि नगर पंचायत में बैठे अधिकारी कर्मचारी केवल आरामदायक कमरों में बैठकर नगर की प्यास बुझा रहे हैं किंतु जमीनी हकीकत में नागरिकों की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है जबकि नगर में सैकड़ों बोरिंग होने के बावजूद नगर की अधिकांश बोरिंग है खराब होकर लोगों के लिए शोपीस का काम कर रही है जबकि शासन में बैठे मुखिया भूपेश बघेल ने गर्मी चालू होने से पहले अधिकारियों को स्पष्ट निर्देशित किया था कि पानी की समस्याओं को समय पूर्व ही निदान करने जिससे पानी की किल्लत से नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो किंतु शासन के आदेशों को दरकिनार करते हुए अधिकारी कोई भी नागरिकों की मूलभूत समस्याओं का ध्यान नहीं दे रहे हैं जबकि आगामी दिनों में छत्तीसगढ़ के मुखिया भूपेश बघेल का दौरा एवं क्षेत्र की समस्याओं को लेकर शिविर लगाया जावेगा कुल मिलाकर यदि जल्द ही पानी की समस्याओं से नागरिकों को निजात नहीं मिलती है तो आने वाले दिनों में स्थिति और बद से बदतर होती नजर आ रही है वह दिन दूर नहीं होंगे जब नागरिकों को पानी के लिए सड़कों पर उतर कर आंदोलन करना पड़ेगा।




