सिखों के पहले गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व धूमधाम से भव्य शोभायात्रा के साथ निकाला गया

मुकेश अग्रवाल/पत्थलगांव। में गुरु नानक देव जी का 552वां प्रकाश पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ स्थानीय गुरुद्वारा से निकाला गया जहां
सुसज्जित वाहन में सिखों के पवित्र श्रीगुरू ग्रंथ साहिब कोफुलों की पालकी में सजाकर विराजमान कर आकर्षक फूलों की सजावट के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें पंच प्यारे की अगुवाई में सिख समाज के महिलाओं द्वारा गुरु के शबद कीर्तन करते हुए प्रकाश पर्व के लिए भव्य जुलूस निकाला गया।
इस जुलूस में सिख समाज के युवाओं ने विशेष वेशभूषा धारण किएआकर्षक लग रहे थे वही मार्गों पर विभिन्न समाज के द्वारा जलपान की व्यवस्था की गई थी ।अंबिकापुर रोड पर अग्रवाल सभा द्वारा सिख समाज के शोभा यात्रा के लिए भाईचारे को बढ़ाते हुए जलपान की व्यवस्था की वही जगह-जगह समाज के अन्य वर्गों के लोगों ने भी जलपान की व्यवस्था की थी ।शोभा यात्रा जसपुर रोड अंबिकापुर रोड, रायगढ़ रोड से गुजरते हुए स्थानीय गुरुद्वारा में समापन किया जाएगा।
गुरुद्वारा में आतिशबाजी का प्रोग्राम किया गया जिस का नजारा देखने लायक था। पूरे नगर में शोभा यात्रा के लिए जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए थे वही चौक को बड़े ही आकर्षक ढंग से अलौकिक प्रतिमा गुरु नानक जी की लगाई है गई थी जिसकी भव्यता देखते ही बनती थी।
स्थानीय प्रशासन द्वारा शोभा यात्रा के लिए चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था की गई थी पत्थलगांव एसडीएम विजय खेस ,पत्थलगांव एसडीओपी अलीम खान स्वयं शोभा यात्रा के दौरान पूरी व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करते नजर आए।जगह जगह पुलिस ने यातायात व्यवस्था को रोके रखा गया एवं पूर्ण रूप से सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे।




