दुर्गा विसर्जन में हुए दर्दनाक हादसे को लेकर मुस्लिम समाज द्वारा ईद मिलादुन्नबी पर्व पर निकलने वाले जुलूस को किया स्थगित

मुकेश अग्रवाल/पत्थलगांव
पत्थलगांव में दुर्गा विसर्जन के दिन गांजा से भरी गाड़ी के चालक द्वारा दर्जनों लोगों को रौंदते हुए निकल गई जिसमें एक नाटु अग्रवाल नामक लड़के की मौत हो गई एवं दर्जनों घायल होकर अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं। इस दुखद घटना को देखते हुए मुस्लिम समाज द्वारा दुखद घटना को लेकर शोक व्यक्त करते हुए 19 तारीख को ईद मिलादुन्नबी पर्व पर निकलने वाले जुलूस को स्थगित कर दिया जिसको लेकर पत्थलगांव के नागरिकों ने मुस्लिम समाज की सराहना की है एवं आपसी भाईचारे का संदेश देते हुए इस तरह जो निर्णय लिया है उसका स्वागत किया गया है।

Related Articles

Back to top button