पत्थलगांव जिला बनाओ संगठन मंच द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत को सौंपा ज्ञापन

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
पत्थलगांव जिला संगठन मंच द्वारा जिला बनाने की मांग को लेकर लगातार सातवें दिन की ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों का धरना स्थल पर पहुंचकर अपना समर्थन दिया लगातार ही जिले की मांग को लेकर लोगों में जागरूकता के साथ शासन के प्रति नाराजगी भी व्यक्त की जा रही है क्योंकि पत्थलगांव को जिला बनाने की मांग वर्षों पुरानी है किंतु पत्थलगांव जिला बनाने के बदले शासन ने छोटे-छोटे जगहों को जिला बना दिया किंतु सबसे मजबूत दावेदार व 110 किलोमीटर की दूरी तय कर कोई भी कार्य के लिए समय व पैसों की बर्बादी के बावजूद पत्थलगांव को जिला नहीं बनाना सौतेला व्यवहार करना है। आज
पत्थलगांव जिला बनाओ संगठन द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत को जिला बनाओ संगठन द्वारा ज्ञापन सौंपा गया। अमरजीत भगत ने ज्ञापन व आप लोगों की बातों को छत्तीसगढ़ शासन के मुखिया भूपेश बघेल तक पहुंचाने की बात कही जिला बनाओ संगठन के नीरज गुप्ता ,जितेंद्र गुप्ता, सुरेंद्र चेतवानी ,मुकेश अग्रवाल ,अंकित बंसल ,निशामुद्दीन खान ,दीपेश रोहिल्ला, राजा होटल ,टंकधर साहू, रीवा धीवर सहित दर्जनों लोग शामिल हुए।




