ठाकुर शोभा सिंह शासकीय महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता अभियान का हुआ आयोजन

पत्थलगांव/मुकेश अग्रवाल
ठाकुर शोभा सिंह शासकीय महाविद्यालय पत्थलगांव की रेड क्रॉस सोसायटी इकाई के तत्वावधान में एक दिवसीय मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। गौरतलब है कि वर्तमान वर्ष चुनावी वर्ष है , भारत जैसे लोकतंत्रीय देश में चुनाव का अहं महत्व होता है , इसलिए चुनाव में भाग लेने वाले मतदाताओं को जागरूक करने के वास्ते निर्वाचन आयोग द्वारा स्वीप कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। इसके अनुसार सरकारी संस्थाओं के माध्यम से गांव , नगर , कस्बा, एवं सार्वजनिक स्थानों में नुक्कड़- नाटक , रैली, एवं प्रदर्शनी का आयोजन करके निष्पक्ष एवं निर्भिक मतदान करने हेतु मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बी. के. राय के मार्गदर्शन एवं रेडक्रास सोसायटी के प्रभारी प्रो. विक्रांत मोदी के नेतृत्व में छात्र छात्राओं द्वारा रैली की शक्ल में ग्राम पंचायत पालीडीह में घर-घर जाकर मतदाताओं को जागरूक किया गया। इस अवसर पर प्रो. जे.के. भगत , अतिथि प्राध्यापक संजय बघेल, संजय श्रीवास, नीलम मण्डावी , हुमी सिह, सुनिता पटेल , अल्पना कुजूर ‘ दीपिका सर्पराज उपस्थित रहे।




