जिले में लगातार मिल रहा सागौन लकड़ियों का जखीरा 🔴वन विभाग के काम को कर रही पुलिस विभाग 🔴आखिर वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी किस काम के लिए?? 🔴जिला मुख्यालय के उच्च अधिकारी नहीं करते जिले का दौरा

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
जसपुर जिले में सागौन के जंगलों में सागौन तस्करों ने गिद्ध दृष्टि लगाते हुए लगातार ही सागौन लकड़ीओं का सफाया करने में जुटे हुए हैं जिला मुख्यालय से कुछ दूरी पर ही विगत दिनों सैकड़ों की संख्या में लकड़ियों के ठुंठ सहित समाचार प्रकाशित किए गए थे इसके बाद पत्थलगांव में लुडेग के जंगल में दिनदहाड़े जेसीबी ट्रैक्टर लेकर सागौन के लाखों रुपए के पेड़ को काटकर ले जाया जा रहा था जिसमें वन कर्मियों की मौजूदगी थी इस मामले को भी पुलिस विभाग नहीं पकड़ कर थाने लेकर आए थे एवं बाद में वन विभाग के सुपुर्द किया गया था जिसको लेकर भी पूरे प्रदेश में काफी खलबली मची थी जिसके बाद तत्काल मुख्य वन संरक्षक नवैद सूजा उद्दीन में वनरक्षक अनूप लकड़ा एवं डिप्टी रेंजर आशा लकडा को निलंबित कर दिया था आज फिर ताजा मामला तब देखने को मिला जब कुनकुरी पुलिस ने सागौन से लदे पिकअप को पकड़ा

जिले की पुलिस ने रात को बेशकीमती लकड़ियों का जखीरा पकड़ा है। लकड़ियों के साथ 2 लोगो को भी हिरासत में लिया गया है।पूरा मामला कुनकुरी का है।

कुनकुरी पुलिस ने बीती रात को गश्त के दौरान बेशकीमती लकड़ी सागौन का जखीरा पकड़ा है।पुलिस ने बताया कि रात करीब डेढ़ बजे हल्दी मुंडा के आस पास एक पिक अप संदिग्ध हालत में खड़ी थी। पिक में 2 लोग सवार थे।जब उनसे पूछ ताछ की जाने लगी तो पहले तो उन्होंने पुलिस को गुमराह किया बाद में जब उनसे कड़ाई से पूछ ताछ की गई और पिक अप की तलाशी ली गई तो पिक अप के डाले में चिरान लकड़ियों का जखीरा मिला । रात को ही पुलिस थाना कुनकुरी के द्वारा पिक अप के साथ दोनो आरोपियों को भी थाना ले आया गया ।
थाना प्रभारी एल आर चौहान ने बताया गाड़ी बंदरचुआ की है ।गाड़ी में ड्राईवर और लकड़ी मालिक दोनो थे ।दोनो को हिरासत में लेकर वन विभाग को सुपुर्द कर दिया गया।थाना प्रभारी ने बताया कि जंगल के भीतर ही लकड़ी की कटाई और चिराई होने की बात आरोपियों के द्वारा कबूल की गई है।
इधर इस बारे में जब वन विभाग के कुनकुरी रेंजर से बात चीत करने की कोशिश की गई तो उन्होंने इस बारे में फिलहाल कुछ भी बताने से मना कर दिया ।उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही विभाग कुछ बता पाएगा।

कुल मिलाकर पूरे जसपुर जिले में वन विभाग की सुस्त कार्यप्रणाली एवं उच्च अधिकारी के क्षेत्र दौरा नहीं करने के कारण वन माफियाओं के हौसले बुलंद हो चुके हैं रात की बजाय दिन में ही जंगलों में तस्करी कर दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की कर रहे हैं एवं वन विभाग के जंगल मैदान में तब्दील होते नजर आ रहे हैं यदि जल्द ही वन विभाग अपनी नींद से नहीं जागेगा तो वह दिन दूर नहीं होंगे जब जंगलों को ढूंढना ही मुश्किल हो जाएगा ।
जशपुर पुलिस अधीक्षक डी रविशंकर से बात की गई तो उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही एवं गैर जिम्मेदाराना रवैया का बात कहा गया उनके द्वारा कहा गया कि जो काम वन विभाग की टीम को करना चाहिए वह काम पुलिस विभाग द्वारा किया जा रहा है।
मुख्य वन संरक्षक सरगुजा वृत्त नवैद शुजाउद्दीन ने कहा कि जसपुर जिले की वन विभाग द्वारा इस तरह की लापरवाही की जा रही है तो उनके द्वारा जल्द ही इस मामले को देखा जावेगा एवं पत्रकारों के द्वारा वन विभाग के उच्च अधिकारी से मामलों की जानकारी के संबंध में फोन लगाने पर फोन रिसीव नहीं करना निश्चित रूप से ही गैर जिम्मेदाराना रवैया की बात कही है उनके द्वारा इस मामले पर जल्द ही कार्यवाही की बात कही है।

Related Articles

Back to top button