अनुदान राशि गड़बड़ी मामले में जिले की जांच टीम पहुंची पत्थलगांव डीएमसी नरेंद्र सिन्हा सहायक संचालक किशोर केरकेट्टा ने संकुल समन्वयक के लिए बयान

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
जिले की सुर्खियों में रहने वाला बीआरसी ऑफिस में अनुदान राशि को लेकर विगत दिनों समाचार पत्रों में समाचार प्रकाशित किए गए थे जिसके बाद पूरे जिले में अनुदान राशि में एक ही फर्म से खरीदी के आदेश को लेकर समाचार प्रकाशित किए गए थे जिसके बाद बीआरसी में अंगद की पांव की तरह जमे अधिकारी कर्मचारियों ने अपने उच्चाधिकारियों को खुश करने के लिए प्रेस विज्ञप्ति जारी कर समाचार पत्रों के प्रकाशित समाचार को तथ्य हीन व आधारहीन बता दिया था जिसके बाद जिले के कलेक्टर ने जांच टीम गठित करते हुए जांच की जिम्मेदारी डीएमसी नरेंद्र सिन्हा व सहायक संचालक किशोर केरकेट्टा को सौंपी थी जांच अधिकारी आज पत्थलगांव कन्या स्कूल में संकुल समन्वयक के लिखित में बयान लिए गए। अब देखना यह है कि अधिकारियों की जांच के बाद दोषी अधिकारियों पर कारवाही कब होती है?




