मुकेश अग्रवाल

जशपुर :

संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने कुनकुरी के प्रतिष्ठित नागरिक एवं समाजसेवी रमेश बजाज काका के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है।

संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने कहा कि उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है उन्होंने सदैव समाज सेवा के क्षेत्र आगे बढ़कर काम किया है और अपने नागरिक धर्म का पालन करते रहे है उन्होंने लोगों की समस्यायों को दूर करने मैं हमेशा आगे रहे. कुनकुरी के पर्यटन स्थल हनुमान टेकरी को स्थापित करने मैं महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है. रमेश बजाज काका कुनकुरी के उन्नति और अपने क्षेत्र के विकास के लिए सदैव प्रयासरत रहे। कुनकुरी में उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। उनका निधन हम सबके लिए अपूरणीय क्षति है।

संसदीय सचिव यू. डी मिंज,कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनोज सागर यादव, एस इलियास, राकेश देवांगन, ओम शर्मा,सरदार निर्मल सिँह, प्रेम शंकर यादव समेत समस्त कांग्रेसजनों ने रमेश बजाज काका के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

Related Articles

Back to top button