पूर्व राज्यसभा सांसद राजा रणविजय सिंह जूदेव एवं पुत्र यश प्रताप सिंह जूदेव पर चलती वाहन स्कॉर्पियो में पत्थर से हमला
थाने में हुई शिकायत पुलिस जांच कर तह तक पहुंचने में जुटी

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव/जशपुर: बीती रात भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद राजा रणविजय सिंह जूदेव एवं पुत्र यश प्रताप सिंह जूदेव पर चलती वाहन स्कॉर्पियो में पत्थर से हमला किया गया है। जिससे इस हमले से पूर्व राज्यसभा सांसद एवं परिजन बाल बाल बचे वही वाहन में निजी सुरक्षा गार्ड भी मौजूद थे ।
दरअसल घटना ग्राम बालाछापर के आसपास की बताई जा रही है। उक्त स्थल से परिवार समेत पूर्व सांसद राजा रणविजय सिंह जूदेव राउलकेला से वापस लौट रहे थे इस दरमियान उनके वाहन क्रमांक JH07D7777 पर ईंट से हमलावरों ने हमला किया है। जिससे उनके वाहन के आगे का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया।
युवराज यश प्रताप सिंह जूदेव ने बताया कि हमले के बाद उन्होंने वाहन की रफ्तार बढ़ा दी और सिटी कोतवाली पहुंचकर थाना प्रभारी को घटना की संपूर्ण जानकारी देते हुए लिखित आवेदन दिया है। हालांकि हमला किन कारणों से हुआ अब तक पता नहीं लग सका है। वहीं पुलिस हमलावरों की पता तलाश में जुटी हुई है।




