पत्थलगांव थाना क्षेत्र में करूमहुआ पाखेटिकरा में मिली युवक की लाश
हत्या की आशंका एक संदेही पुलिस हिरासत में

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
पत्थलगांव में आज तड़के करूमहुआ पाखेटिकरा में एक लाश मिली लाश को देखने के बाद मेनचंद सिदार उर्फ अजय पिता चंदन सिदार 30 साल के रूप में पहचान की गई ।लाश को देखने पर जगह-जगह चोट के निशान दिखाई दिए जिससे हत्या की आशंका व्यक्त की गई ।
पत्थलगांव एसडीओपी हरीश पाटिल ने बताया कि लाश के पास एवं मोटरसाइकिल पर खून के निशान स्पष्ट दिखाई दे रहे थे लाश को कहीं और मर्डर कर घसीट कर लाकर फेंका गया प्रतीत हो रहा था लाश के पास से घसीट ने के निशान को ट्रेस करते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर दीवान पुर की ओर से लास घसीट कर लाने का संदेह व्यक्त किया गया लाश घसीटने की दिशा में बढ़ने पर दीवान पुर के एक घर में मांस के लोथड़े एवं खून के निशान मिले हैं जहां घर से गुड्डा सिंह नाम के संदेही को हिरासत में ले लिया गया है ।अंबिकापुर से एफएसएल की टीम रवाना हो चुकी है इसके बाद ही हत्या के असली आरोपी को खुलासा किया जावेगा ।पुलिस द्वारा लाश को सिविल अस्पताल भेजकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। मामले का जल्द ही खुलासा किया जावेगा।






