⭕नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक डी रविशंकर ने किलकिलेश्वर धाम सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा पत्थलगांव पुलिस थाने का किया निरीक्षण⭕

✍️मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
पत्थलगांव से 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित किलेकिलेश्वर धाम जहां हर सावन शिव के लाखों भक्तों द्बारा जलाभिषेकव पुजा अर्चना करने के लिए जमावड़ा लगता है यहां किलकिलेश्वर धाम की ख्याति पूरे जिले सहित आसपास के जिले से भी बाबा के भक्तों का आना बना हुआ रहता है हर साल श्रावण मास में किलकिलेश्वर धाम में लाखों शिव भक्तों द्वारा बाबा की पूजा अर्चना की जाती है जिसके लिए पत्थलगांव पुलिस द्वारा सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था की जाती है । जशपुर के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक डी रविशंकर ने बाबा भोले की पावन धाम किलकिलेश्वर में लगने वाले श्रावण मास मेले मैं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया उनके द्वारा सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था के लिए थाना प्रभारी को निर्देश देते हुए कहा कि यहां सीसीटीवी के कैमरे के साथ तैराक व दर्शनार्थियों को किसी भी प्रकार की तकलीफों का सामना ना करना पड़े इसके लिए मंदिर परिसर में लाइन से व्यवस्था करते हुए महिला पुलिस बल व पुलिस कर्मियों की तैनाती व कर्तव्य का पूरी तरह पालन किया जावे साथ ही उन्होंने मंदिर परिसर के बाहर पार्किंग के लिए व्यवस्था करने के निर्देश दिए ।

✴️पुलिस अधीक्षक ने पत्थलगांव थाने का किया निरीक्षण✴️

निरीक्षण पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मचारियों व अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी पुलिसकर्मी थाने में आने वाले हर फरियादियों से शालीनता पूर्ण व्यवहार करते हुए हर फरियादी की छोटी से छोटी बात को प्राथमिकता से सुनते हुए निराकरण करने का प्रयास करें निराकरण में यदि फरियादियों को किसी भी तरह की समस्या हो तो उसके लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए मामले का निराकरण की पहल करनी है थाने में आने वाले हर फरियादी को उसकी होने वाली समस्याओं से निजात दिलाने की भरपूर कोशिश एवं संतुष्टि पूर्व जवाब मिलना चाहिए हमें आपसी सामंजस्य के तहत हर मामलों का निराकरण करना चाहिए वही पत्रकार द्वारा पुलिस अधीक्षक से पत्थलगांव थाने में पासपोर्ट वेरीफिकेशन के संबंध में कैंप लगाने की बात कही गई तो उनके द्वारा पत्थलगांव एसडीओपी व थाना प्रभारी को वीडियो कॉलिंग के जरिए वेरीफिकेशन करवाने के लिए निर्देशित किया पत्थलगांव थाने में स्टाफ बढ़ाने व लुडेग में पुलिस चौकी खोलने के लिए भी पुलिस अधीक्षक द्वारा जल्द ही पूरा करने की बात कही।वही पत्थलगांव में नागरिकों की मदद से सीसीटीवी कैमरे ज्यादा से ज्यादा लगाने के निर्देश पत्थलगांव थाना प्रभारी को दिए।

Related Articles

Back to top button