सांसद विधायक ने मिलकर रखी करोड़ों की सडक की आधारशीला पर गुणवत्ता से हो रहा समझौता
ग्रामीणो ने जिला कलेक्टर से की शिकायत

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
सड़कों के निर्माण में लगातार ही गुणवत्ता के साथ समझौता किया जा रहा है जिसको लेकर प्रदेश में बैठी भूपेश सरकार की छवि पर विपरीत असर पड़ रहा है जहां एक और छत्तीसगढ़ के मुखिया भूपेश बघेल विकास के कार्यों में कहीं पर भी अनियमितता एवं कार्यों में समझौता नहीं करने के स्पष्ट निर्देश जारी कर चुके हैं एवं समय-समय पर छत्तीसगढ़ के मुखिया ने अपने कड़े तेवर भी दिखाए हैं किंतु छत्तीसगढ़ के मुखिया के इन तेवरों का स्थानीय अधिकारियों पर कोई असर होता दिखाई नहीं दे रहा है जिसका ताजा नमूना करमीटिकरा से डूमर बहार तक बनने वाली सड़क के कार्यों से अंदाजा लगाया जा सकता है।करमीटिकरा से डुमरबहार तक बनने वाली नयी सडक की आधारशीला क्षेत्रिय सांसद एवं विधायक ने रखी है,परंतु ठेकेदार द्वारा दोनो ही जनप्रतिनिधियों की सोच पर पानी फेरने का काम किया जा रहा है। करमीटिकरा से डुमरबहार तक बनने वाली बीस किलोमीटर की लंबी सडक मे ठेकेदार एवं संबंधित विभाग के अधिकारीयों द्वारा खुलकर लापरवाही बरती जा रही है,जहा मौका मिला वहा गुणवत्ता से समझौता एवं एन.आई.टी के नियमो को दरकिनार रख दिया जा रहा है। ताजा मामला उस समय सामने आया जब पंडरीपानी के पूर्व बी.डी.सी एवं एक दर्जन से भी अधिक ग्रामीणो ने ठेकेदार की लापरवाही पर उसकी शिकायत जिला कलेक्टर को लिखित मे कर दी है। ग्राम पंडरीपानी के रहने वाले पूर्व बी.डी.सी रामप्रसाद चौहान ने बताया कि सडक के काम मे ठेकेदार एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारीयों द्वारा शुरू से ही गुणवत्ता की अनदेखी की जा रही है,उनका कहना था कि नियमो को दरकिनार कर बनने वाली सडक ज्यादा दिनो तक लोगो को आवागमन की सुविधा नही पहुंचा पायेगी। उन्होने बताया कि ग्रामीणो की समस्या देखकर रायगढ जशपुर की लोकसभा सांसद श्रीमति गोमती साय के अथक प्रयास के बाद केन्द्र सरकार ने करोडो रूपये सडक बनाने के लिए स्वीकृत किये है,इस सडक की आधारशीला क्षेत्रिय विधायक रामपुकार सिंह ने रखी थी। दो बडे जनप्रतिनिधियों द्वारा रखी गयी आधारशीला को सडक निर्माण करने वाला ठेकेदार एवं लोक निर्माण विभाग के जिम्मेदार अधिकारी कालिक पोतने का काम कर रहे है। उनका कहना था कि शुरू से ही सडक निर्माण मे गुणवत्ता की अनदेखी हो रही है,साथ ही एन.आई.टी के नियमो का भी खुलकर खिलवाड हो रहा है।।
नाली मे दिखने लगी दरार-करमीटिकरा से डूमरबहार तक बीस किलोमीटर बनने वाली पक्की सडक मे दो साईड मिलाकर दस किलोमीटर की नाली निर्माण का काम भी कराया जा रहा है। ग्राम पंडरीपानी के समीप नाली बनने के बाद उसमे दरार आनी शुरू हो गयी है,जिसे देखकर वहा के ग्रामीणो ने जिला कलेक्टर को लिखित मे शिकायत भेजी है। पूर्व बी.डी.सी रामप्रसाद चौहान ने बताया कि ग्रामीण एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा ठेकेदार के कर्मचारी एवं विभाग के अधिकारीयों को नाली निर्माण मे गुणवत्ता से समझौता होने की बात को लेकर अनेक बार अवगत कराया गया है,परंतु ठेकेदार के स्वार्थ मे दबे लोक निर्माण विभाग के लोग ना तो कार्य मे गुणवत्ता का ख्याल रख सके और ना ही उनके द्वारा किसी प्रकार की कार्यवाही की गयी।।
जांच का उठाया मामला-ःकरमीटिकरा से डूमरबहार तक बनने वाली नयी सडक से लाभांवित एक दर्जन से भी अधिक ग्राम पंचायते होंगी। यहा निवासरत ग्रामीणो ने क्षेत्रिय विधायक रामपुकार सिंह एवं सासंद गोमती साय से सडक निर्माण मे जांच का मामला उठाया है। ग्रामीणो का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा खुलकर काम मे अनियमितता बरती जा रही है,जिसका खामियाजा कुछ समय के पश्चात इस मार्ग मे आने वाले अनेक गांव के लोगो को उठाना पडेगा। ग्रामीणो का कहना है कि रूपये स्वीकृत कराने के साथ-साथ क्षेत्रिय सांसद एवं आधारशीला रखने वाले विधायक रामपुकार सिंह कार्य की गुणवत्ता पर भी ध्यान देते तो उनकी सोच के अनुरूप लाभांवित ग्राम पंचायतो को लंबे समय तक इस सडक से आवागमन की सुविधा उपलब्ध होती।।

Related Articles

Back to top button