बहुप्रतीक्षित सी मार्ट का पत्थलगांव विधायक राम पुकार सिंह के हाथों उद्घाटन

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
छत्तीसगढ़ शासन की भूपेश सरकार की महत्वपूर्ण सी मार्ट योजना का शुभारंभ पत्थलगांव विधायक राम पुकार सिंह के हाथों फीता काटकर किया । वही छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर विधि विधान से पूजा की गई।आज गणतंत्र दिवस के मौके पर जहां पूरे देश में गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है उसी के साथ आज पत्थलगांव में विधायक ने सी मार्ट पत्थलगांव के लोगों को सौंपा ।

सी मार्ट को जीवनधारा स्व सहायता समूह पत्थलगांव द्वारा चलाया जावेगा जिसमें हाथ से निर्मित शुद्ध एवं किफायती वस्तुएं बना कर रखी गई है जहां से नागरिकों को हाथ से निर्मित प्रोडक्ट प्राप्त की जा सकेंगे।

उद्घाटन के मौके पर पत्थलगांव विधायक रामपुकार सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि जसपुर जिले में स्व सहायता समूह द्वारा निर्मित सामान की मांग विदेशों तक है जहां से निर्मित सामान विदेशों के लोग काफी पसंद कर रहे हैं वही स्व सहायता समूह द्वारा निर्मित वस्तुओं का लाभ स्थानीय लोगों को भी मिले इसके लिए छत्तीसगढ़ शासन के मुखिया ने सी मार्ट दुकानों की स्थापना की है जिससे स्व सहायता समूह द्वारा निर्मित वस्तुएं आसानी से इन सी मार्ट स्टोर से नागरिक खरीद सकेंगे ।

उद्घाटन के मौके पर शेखर त्रिपाठी गौ सेवा आयोग सदस्य ,हरगोविंद अग्रवाल (ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष) आरती सिंह ( जिला पंचायत सदस्य )सुरेश अग्रवाल (जिला जेल संदशक )सुकृत सिदार (जनपद अध्यक्ष )कुलविंदर भाटिया मंचासीन थे।

प्रेस क्लब के अध्यक्ष विजय त्रिपाठी (संपादक जसपुरांचल)राजेश अग्रवाल (नवभारत) मुकेश अग्रवाल (समवेत शिखर) सौरभ त्रिपाठी (जसपुरा चल) प्रदीप ठाकुर ,दीपेश रोहिल्ला, आकाश शर्मा सहित बीडीसी बुधियारीन सोनी पार्षद मेरी तिर्की, जनपद उपाध्यक्ष पूर्व शर्मा ,ललित शर्मा ,अंकित शर्मा ,जग्गी अग्रवाल ,श्यामें अग्रवाल, एसडीएम रामशिला लाल ,जनपद अधिकारी डॉक्टर की डी मरकाम ,नगर पंचायत सीएमओ जितेंद्र बहादुर पटेल , आर ई एस एसडीओ पाल सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।




