विधानसभा निर्वाचन के मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डी रवि शंकर ने संवेदनशील स्थानों का किया निरीक्षण
चौकी प्रभारी लोदाम एवं आर.टी.ओ. लोदाम स्टाॅफ को अवैध गतिविधियों एवं तस्करों पर प्रभावी रोकथाम लगाने के दिये गये निर्देश,*

मुकेश अग्रवाल/पत्थलगांव/जशपुर
विधानसभा निर्वाचन 2023 के परिप्रेक्ष्य में आज उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डी. रविशंकर(IPS) एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी जशपुर राजेश देवांगन द्वारा जशपुर जिले से लगे झारखंड बार्डर क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील ग्रामों एवं स्थानों का आकस्मिक निरीक्षण/भ्रमण किया गया, साथ ही नाकाबंदी लगाये जाने हेतु उपयुक्त स्थानों का चयन किया गया। चौकी प्रभारी लोदाम एवं आर.टी.ओ. के अधिकारियों को अवैध गतिविधियों एवं तस्करी की सूचना मिलने पर अविलंब कार्यवाही करने हेतु कहा गया, अवैध परिवहन एवं अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया। उमनि. एवं वरि. पुलिस अधीक्षक द्वारा लोदाम चेक पोस्ट एवं चौकी को संवेदनशील बताते हुये उपस्थित अधि./कर्मचारियों को अत्यंत सजगता से ड्यूटी करने निर्देशित किया गया।
पुलिस अधिकारियों के भ्रमण के दौरान चौकी प्रभारी लोदाम उप निरीक्षक अशोक यादव, आर.टी.ओ. के निरीक्षक मिंज, उप निरीक्षक धुर्वे उपस्थित थे।
——00—–

Related Articles

Back to top button