कलेक्टर ने तमता के सहायक समिति प्रबंधक गोविंद राम यादव को धान खरीदी में गंभीर लापरवाही को लेकर सेवा से किया पृथक

मुकेश अग्रवाल
जशपुर/पत्थलगांव कलेक्टर डॉ रवि मित्तल आज ने पत्थलगांव तमता के सहायक समिति प्रबंधक को सेवा से किया पृथक पंजीयक सहकारी संस्थाएं जिला जशपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री गोविन्द राम यादव, सहायक समिति प्रबंधक (निलंबित) के विरूद्ध गठित जांच कमेटी द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन अनुसार श्री गोविन्द राम यादव, सहायक समिति प्रबंधक (निलंबित) पर कई किसानों से 02 बार हुए ऋण की वसूली को समायोजित न किया जाना, अपने रिश्तेदारों (भतीजों एवं पुत्री) के नियुक्ति में नियमों के पालन में घोर लापरवाही होना तथा समिति के रिकार्ड्स (किसानों के ऋण लेजर आदि) को अद्यतन न किया जाना प्रमाणित हुआ है जो कि पंजीयक महोदय, सहकारी संस्थाएं छ.ग. द्वारा जारी सेवानियम 2018 के कंडिका 16.4 के अंतर्गत आता है। श्री गोविन्द राम यादव, सहायक समिति प्रबंधक (निलंबित) द्वारा धान खरीदी कार्य में भी गंभीर लापरवाही किया गया है जिसके संबंध में कलेक्टर, जिला-जशपुर द्वारा भी कारण बताओ सूचना जारी किया गया एवं श्री गोविन्द राम यादव, सहायक समिति प्रबंधक (निलंबित) द्वारा समाधानकारक जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया।

अतः सेवानियम 2018 के कंडिका 16.5.2 अनुसार श्री गोविन्द राम यादव, सहायक समिति प्रबंधक (निलंबित) को तत्काल सेवा से पृथक किया जाता है।

Related Articles

Back to top button