आईजी रामगोपाल गर्ग ने सभी उप पुलिस अधीक्षक (अजाक) ली बैठक ,अजाक से संबंधित लंबित प्रकरणों के, निकाल करने हेतु दिये सख्त निर्देश

मुकेश अग्रवाल
पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज राम गोपाल गर्ग द्वारा आज कार्यालय के मीटिंग कक्ष में रेंज के समस्त उप पुलिस अधीक्षक (अजाक) की समीक्षा बैठक आहूत की गई।
एसटी/एससी से संबंधित सभी प्रकरणों के के पीड़ितो को जल्द राहत पहुंचाने के उद्देश्य से सभी (अजाक) डीएसपी को निर्देश दिए की राहत राशि प्रदाय कराने की जिम्मेदारी तय करते हुए प्रतिवेदन तैयार कर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास अधिकारी को पुलिस अधीक्षक के माध्यम से पत्राचार करें एवं आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय द्वारा उक्त क्रम में की गई कार्यवाही की जानकारी 15 दिवस के अंदर प्राप्त कर पीड़िता को अवगत कराने हेतु निर्देश दिए।
समीक्षा बैठक में आईजी राम गोपाल गर्ग द्वारा यह निर्देश दिया गया कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 के प्रकरणों की अद्यतन जानकारी ली गई। उक्त अधिनियम के लंबित अपराधों, शिकायतों, विशेषतया,राहत प्रकरणों के त्वरित निराकरण करने हेतु उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया, एवं (अजाक) से संबंधित मामलों का समयावधि में निराकरण न होने पर संबंधित अधिकारियों के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही करने एवं प्रत्येक माह में स्वयं समीक्षा करने की बात कही।
बैठक के दौरान रवि कुर्रे सहायक पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय), एस. एस.पैकरा सरगुजा, पी.डी.कुजूर सूरजपुर, हरिचरण सिंह जशपुर, नेलशन कुजूर कोरिया, जितेंद्र खुटे बलरामपुर एवं राकेश कुमार डाण्डे मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर रेंज के सभी अजाक उप पुलिस अधीक्षक एवं रीडर सुभाष ठाकुर उपस्थित रहें।




