ठाकुर शोभा सिंह शासकीय महाविद्यालय पत्थलगांव में दिनांक आज विश्व हिंदी दिवस पर हिंदी विभाग द्वारा कार्यशाला का आयोजन

मुकेश अग्रवाल

पत्थलगांव
शोभा सिंह शासकीय महाविद्यालय पत्थलगांव में दिनांक आज विश्व हिंदी दिवस पर हिंदी विभाग द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ बी. के. राय विभागाध्यक्ष इतिहास, प्रो आर. एस. कांत, प्रो टी आर पाटले विभागाध्यक्ष राजनीति, आईक्यूएसी समन्वयक सुश्री अनुपमा प्रधान, प्रो.एस के मारकंडे, विभागाध्यक्ष बॉटनी,अतिथि प्राध्यापक शैलेंद्र साहू, संजय बघेल, सुबलया प्रधान, जागृति पैंकरा सहित समस्त प्राध्यापक गण एवं छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे। हिंदी प्रथम सेमेस्टर के छात्र निकेतन सुधार एवं छात्रा रितु प्रधान उपाध्यक्ष हिंदी परिषद ने भाषण एवं कविता की प्रस्तुति दी। प्राध्यापकों द्वारा हिंदी भाषा के समृद्ध इतिहास, वर्तमान स्थिति में इसका महत्व, हिंदी साहित्य आदि से संबंधित विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गयी। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती हुमा सिंह एवं सुश्री अल्पना कुजुर द्वारा किया गया। उन्होंने हिंदी की विकास यात्रा एवं हिंदी सर्वव्यापकता पर विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम को संपन्न कराने में हिन्दी विभाग के स्नातकोत्तर विद्यार्थियों की मुख्य भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button