भाजपा प्रदेश मंत्री कुमार प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने ग्राम शालेकेरा व मोराडीह पहुंच बेटियों के बीच मनाया भाई-दूज का पर्व

ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहे धर्मांतरण और विधर्मियों के षड्यंत्र के विरोध में हिंदुत्व को बचाने के लिए संगठित व मजबूत रहने का किया आवाहन

मुकेश अग्रवाल/पत्थलगांव।- देशभर में आज भाई और बहन के प्रेम का प्रतीक भाई – दूज का त्यौहार मनाया जा रहा है बता दे कि भाई-दूज का पर्व बहन और भाई के बीच अटूट रिश्ते को समर्पित करता है।

इसी बीच आज भाई दूज के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री कुमार प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने ग्राम पंचायत शालेकेरा व ग्राम मोराडीह पहुंचकर बहन,बेटियों,ग्राम के बुजुर्ग जनों व युवा साथियों के साथ बड़े धूमधाम से भाई दूज का पर्व मनाया।

प्रबल प्रताप ने बहन-बेटियों माताओं को भोजन परोसा व साथ मे बैठकर भोजन किया और मिठाई खिलाकर साड़ी भेंट किया इस अवसर पर प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने पूरे सिंह जी के परिवार जनों से भेंट कर आशीर्वाद लिया और ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहे धर्मांतरण और विधर्मियों के षड्यंत्र के विरोध में हिंदुत्व को बचाने के लिए संगठित व मजबूत रहने का आवाहन किया।

उक्त कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री कुमार प्रबल प्रताप सिंह जूदेव के साथ जशपुर जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष राज कपूर भगत,जिला मंत्री भाजयुमो अभिषेक मिश्रा एवं युवा साथी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button