मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
शोभा सिंह शासकीय महाविद्यालय पत्थलगांव रासेयो इकाई की सात दिवसीय विशेष शिविर “”ग्रामीण विकास के लिए युवा विषय “पर ग्राम पंचायत जामझोर में आयोजित की गई है।शिविर के द्वितीय दिवस शारीरिक स्वास्थ्य के लिए पीटी परेड किया गया। सुबह के नाश्ता के स्वयं सेवकों द्वारा ली गई परियोजना कार्य अंतर्गत हाई स्कूल भवन की रंगाई पुताई किया गया।यह योजना विद्यार्थियों को एक अच्छे नागरिक बनाने के उद्देश्य से आरंभ की गई है ।
आज युवा अच्छे मार्गदर्शन पाकर एक अच्छे नागरिक का दायित्व निभा रहें हैं।इसे प्रमाणित रूप में ठाकुर शोभा सिंह शासकीय महाविद्यालय पत्थलगांव रासेयो इकाई में देखा जा सकता है। इस शिविर को लेकर बच्चों में गजब के उत्साह व समर्पण भावना देखने को मिला।बौद्धिक परिचर्चा में दुर्ब्यसन और युवा विषय पर सभी स्वयं सेवकों द्वारा ओजस्वी वक्तव्य देने का प्रयास किया गया।ग्रामीण महिलाएं विशेषकर अच्छे संख्या में उपस्थित रहे ।जनसंपर्क के तहत जामझोर व कोकियाखार दोनो पंचायतों के ग्रामीणों से जन संपर्क किया गया तथा रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने आने निवेदन किया गया। रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम में कार्यक्रम देखने जन सैलाब उमड़ पड़ा।छत्तीसगढ़ के परम्परा से जुड़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम कर्मा,पंथी सरस्वती वंदना छत्तीसगढ़ महतारी की वंदना की मनमोहक प्रस्तुति दी गई।अतिथियों के उदबोधन व धनेश्वर कौशिक के आभार उदबोधन से रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम का समापन हूवा।यमुना नाग व नवीना यादव द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया।सम्पूर्ण कार्यक्रम भूतपूर्व स्वयं सेवकों कैलाश राम यादव, खिरोधर यादव मधुसूदन यादव, घनश्याम यादव ईश्वर प्रसाद राठिया रामप्रसाद राठिया अन सिंह राठिया के संचालन व्यवस्था में सम्पन्न हुवा।