आदर्श दीनदयाल आवासीय कॉलोनी में मनाया गया गणतंत्र दिवस🔴 बसंतपंचमी के मौके पर किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम 🔴 इंजको सरपंच श्रवण सिदार ने मंच निर्माण के लिए एक लाख रुपए देने की घोषणा

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव दीनदयाल आवासी कॉलोनी में गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। गणतंत्र दिवस के मौके पर आदर्श दीनदयाल आवासीय कॉलोनी के अध्यक्ष इंद्रजीत शर्मा द्वारा झंडा फहराया गया। दीनदयाल आवासीय कॉलोनी के निवासियों द्वारा बड़े धूमधाम के साथ बसंत पंचमी का त्यौहार भी मनाया गया। माता सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विधि विधान से पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई ।

कार्यक्रम में इंजको ग्राम के सरपंच श्रवण सिदार मुख्य अतिथि के बतौर शामिल हुए । श्रवण सिदार का समिति के सदस्यों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया गया आदर्श आवासीय कॉलोनी के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जिसको देखकर सभी अपने आप को तालियां बजाने से नहीं रोक पाए।

आदर्श कॉलोनी के नुतनसाहू एवं रिया शर्मा द्वारा माह भर पूर्व से बसंत पंचमी एवं गणतंत्र दिवस के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए तैयारियां में जुड़ चुके थे जिसका अंतिम रूप कल बसंत पंचमी के दिन कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर किया गया। इजको के सरपंच श्रवण सिदार द्वारा आदर्श दीनदयाल आवासी कॉलोनी के अंदर मंच निर्माण के लिए एक लाख रुपए देने की घोषणा की गई। आदर्श आवासीय कॉलोनी के समिति के सदस्यों द्वारा सरपंच को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया ।कार्यक्रम के सफल मंच संचालन जागेश्वर यादव द्वारा किया गया ।कार्यक्रम के अंत में समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत शर्मा द्वारा कॉलोनी के बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए कक्षा एक से कक्षा 8 तक वार्षिक परीक्षा में 90% अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को ₹501 एवं कक्षा नौ से कक्षा 12 तक 80% अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को 1100 रूपए देने की घोषणा की गई ।आदर्श आवासीय कॉलोनी में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मयंक गुप्ता (सचिव), रवि शंकर दीक्षित (सह सचिव), वेदानंद आर्य (कोषाध्यक्ष ),गोकरण डनसेना, मनीष तिवारी ,नंदलाल टांडे, विजय पेंटर ,पप्पू यादव, संतोष जयसवाल ,विनोद जयसवाल ,मुकेश सिंह सहित सभी कॉलोनी वासियों की उपस्थिति रही।




