बीआरसी कार्यालय कांसाबेल बिना समन्वयक के महीनों से लगा ताला अधिकारी कर्मचारी परेशान जिला समन्वयक आंखों में पट्टी बांधकर बैठे

मुकेश अग्रवाल
कांसाबेल
कांसाबेल बीआरसी कार्यालय में पदस्थ प्रभारी बीआरसी निर्मल पटेल का विगत 2 माह पूर्व रायगढ़ स्थानांतरण होने के बाद से लगातार बीआरसी कार्यालय में ताला लटक रहा है जहां बिना बीआरसी के कर्मचारियों को वेतन के लाले पड़े हुए हैं एवं शिक्षा के सारे के सारे कार्य अटक कर बे काम हो चुके हैं। विकासखंड कांसाबेल के बीआरसी कार्यालय में जबकि शेत कुमार पटेल बीआरसी के पद पर रहने के बावजूद उन्हें जिले में अटैच करके रखा गया है जबकि उनका वेतन कांसाबेल कार्यालय से ही आहरित किया जा रहा है ऐसे में बीआरसी के पद को जिला समन्वयक नरेंद्र सिन्हा द्वारा खाली रखकर किसी कांसाबेल ब्लॉक के शिक्षक को प्रभारी बीआरसी बनाने की सोची समझी साजिश की बू आ रही है जबकि कांसाबेल में संतोष साहू नाम के बीआरसी जो पत्थलगांव से अटैच किए गए हैं वह भी कांसाबेल में ही मौजूद हैं लेकिन बीआरसी का पद 2 माह से खाली रखना जिला समन्वयक की लापरवाही के साथ भ्रष्टाचार का संकेत दिखाई दे रहा हैं
अब देखना यह है कि कांसाबेल बीआरसी कार्यालय में खाली पड़े बीआरसी के पद को कब भरा जाता है या यूं ही खाली छोड़कर छोटे कर्मचारियों को वेतन के लाले के लिए परेशान किया जाता रहेगा।




